Skip to main content

ताजा खबर

‘वह न्यूजीलैंड के महान खिलाड़ियों में से एक के रूप में जाना जाएगा’ टिम साउदी को ट्रिब्यूट करते हुए मैकलुम, स्टोक्स और रूट 

‘वह न्यूजीलैंड के महान खिलाड़ियों में से एक के रूप में जाना जाएगा’ टिम साउदी को ट्रिब्यूट करते हुए मैकलुम, स्टोक्स और रूट 

New Zealand vs England (Image Credit- Twitter X)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी (Tim Southee) ने 17 साल लंबे चले टेस्ट क्रिकेट करियर को अलविदा कहने का फैसला किया है। गौरतलब है कि हाल में ही इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले, साउदी ने कहा था कि इस सीरीज का हैमिल्टन में होने वाला तीसरा टेस्ट उनका आखिरी रेड बाॅल मैच होगा।

साउदी ने साल 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ ही टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था, तो वहीं उन्होंने अपने टेस्ट करियर का आखिरी मैच भी इंग्लिश टीम के खिलाफ ही खेला। दूसरी ओर, अब साउदी के रिटायरमेंट को लेकर न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान इंग्लैंड टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम (Brendon McCullu) ने प्रतिक्रिया दी है।

ब्रेंडन मैकुलम ने दिया बड़ा रिएक्शन

बता दें कि टिम साउदी के रिटायरमेंट को लेकर ब्रेंडन मैकुलम ने NZC द्वारा अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- टिम, वह मेरे अच्छे दोस्तों में से एक है, वास्तव में करीबी दोस्त है। वह एक ऐसा लड़का है जो इतनी कम उम्र में आया है और उसके बारे में उस तरह का चुटीलापन था और वह उन लोगों में से एक है जिनके साथ आप समय बिताना पसंद करते हैं। आप उसे कभी भी किसी भी स्थिति से बाहर नहीं गिनते, वह एक कठिन बदमाश है।

मैकलुम ने आगे कहा- मेरा मतलब है कि हम कैप को उससे बेहतर जगह पर छोड़ने की कोशिश के बारे में बहुत सारी बातें करते हैं, जहां आपने उसे पाया था और मैं इस तथ्य के बारे में जानता हूं कि जब टिम सेडॉन पार्क में चलेगा, तो वह चला जाएगा और वह संतुष्ट हो जाएगा। लेकिन साथ ही आप जानते हैं कि लंबे समय तक उनके योगदान के लिए देश आभारी रहेगा।

देखें ब्रेडन मैकुलम की यह वीडियो

साथ ही इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और पूर्व कप्तान जो रूट ने ने टिम साउदी को लेकर कहा- वह न्यूजीलैंड के महान खिलाड़ियों में से एक के रूप में जाना जाएगा।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...