Skip to main content

ताजा खबर

“वह कप्तान के तौर पर मेरी बहुत मदद…”, व्हाइट-बॉल हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम को लेकर बोले जोस बटलर

“वह कप्तान के तौर पर मेरी बहुत मदद…”, व्हाइट-बॉल हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम को लेकर बोले जोस बटलर

Joss Butller & Brendon MccCullum (Photo Source: Getty Images)

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ब्रैंडन मैकुलम को व्हाइट-बॉल फॉर्मेट का भी हेड कोच नियुक्त कर दिया है। मैकुलम 2022 से इंग्लैंड के रेड-बॉल हेड कोच के पद पर कार्यरत हैं। अब वह जनवरी 2025 से टेस्ट और व्हाइट-बॉल दोनों के हेड कोच के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

इस बीच, इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान जोस बटलर ने ब्रैंडन मैकुलम के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने को लेकर खुशी जाहिर की है। बटलर का मानना है कि वह और ब्रैंडन मैकुलम एक जैसे हैं क्योंकि दोनों ही आक्रामक स्वभाव के हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि, मैकुलम कप्तान के तौर पर उनकी बहुत मदद करेंगे।

मैं चाहता हूं कि यह मेरे करियर का सबसे मजेदार हिस्सा हो- जोस बटलर

जोस बटलर ने Sky Sports पर बात करते हुए कहा,

मेरा उनके (ब्रेंडन मैकुलम) साथ थोड़ा रिश्ता है, लेकिन मैं उनके साथ ज्यादा समय बिताने के लिए उत्सुक हूं। मैं क्रिकेट के बारे में जानने के लिए उत्सुक हूं। वह कप्तान के तौर पर मेरी बहुत मदद करेंगे। हम खेल को देखने के तरीके में एक जैसे हैं। मेरे लिए, मैं चाहता हूं कि यह मेरे करियर का सबसे मजेदार हिस्सा हो। मैंने अब तक काफी समय तक खेला है, इसलिए शायद आप जो हासिल करना चाहते हैं, उसके लक्ष्य में बदलाव हो और मेरे लिए लड़कों को वह बनने में मदद करना जो वे बन सकते हैं और बाद में बड़े इवेंट्स के लिए भी तैयार करना है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर हैं बटलर

जोस बटलर काफ इंजरी के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज 19 सितंबर से शुरू हो रही है। बटलर अब तक पूरी तरह रिकवर नहीं हो पाए हैं, और वह वनडे सीरीज से भी बाहर हो चुके हैं। हैरी ब्रूक सीरीज में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

बता दें, जोस बटलर ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में भारत से हार के बाद अब तक कोई क्रिकेट मैच नहीं खेला है। उन्हें जुलाई में द हंड्रेड की तैयारी के दौरान चोट लगी थी, जिसके कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। रिहैब के बाद वह टी20 ब्लास्ट में ससेक्स के खिलाफ क्वार्टर-फाइनल मैच में लंकाशायर के लिए वापसी करने वाले थे, लेकिन फिर से चोटिल हो गए।

আরো ताजा खबर

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त 

ZIM vs IND 2nd t20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जुलाई, रविवार को हरारे...

क्या वनडे क्रिकेट से रिटायर होने जा रहे हैं रोहित शर्मा? बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की चर्चाओं पर आखिरकार बीसीसीआई की ओर से बड़ा बयान...

मयंक यादव और अशोक शर्मा भारत के तेज गेंदबाजी पूल में अच्छे नए खिलाड़ी हैं: सुनील जोशी

Mayank Yadav and Ashok Sharma (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे दौरे पर भारत के कार्यवाहक गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव और अशोक शर्मा की...

इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर भड़का पूर्व कप्तान, बोले- गंभीर ने आखिर ऐसा फैसला क्यों लिया?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान टीम से बाहर किए जाने...