Skip to main content

ताजा खबर

“वह एक खड़ूस किस्म के…”, हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर बोले कप्तान रोहित शर्मा

Gautam Gambhir & Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया इस वक्त बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेल रही है। हालांकि, बारिश के चलते पहले दो दिनों का खेल रद्द कर दिया गया। तीसरे दिन का खेल भी तय समय से शुरू नहीं हो पाया है। इस बीच, भारतीय टेस्ट व वनडे कप्तान रोहित शर्मा का एक इंटरव्यू काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इंडियन हेड कोच गौतम गंभीर को खड़ूस बताया है। रोहित ने पूर्व कोच राहुल द्रविड़ को गंभीर से काफी ज्यादा अलग बताया।

गौतम गंभीर को लेकर रोहित शर्मा ने बोली यह बात

NDTV Sports स्पोर्ट्स के अनुसार रोहित शर्मा कहा,

हमने कोचिंग में बदलाव देखा है। पहले राहुल भाई थे। अब गौतम गंभीर हमारे कोच हैं। वह एक खड़ूस किस्म के खिलाड़ी थे। उन्होंने कठिन मैचों में कुछ बेहतरीन पारियां खेली हैं।

खड़ूस शब्द सुनने में एक नेगेटिव लगता है। लेकिन बता दें, मुंबई में खड़ूस उस खिलाड़ी को कहा जाता है जो विकेट पर जमा होता है। इस शब्द का इस्तेमाल अक्सर मुंबई क्रिकेट बिरादरी में किया जाता है।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर अपने वन-लाइनर्स के चलते सुर्खियां बटोरते हैं। उन्होंने आगे बात करते हुए इन चीजों को लेकर भी बात की। हिटमैन ने कहा,

मेरा काम खेलना और दूसरों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाना है। इसके लिए मुझे जो भी कहना है, मैं कहूंगा। भारतीय ड्रेसिंग रूम का माहौल ऐसा है कि हर कोई मोटिवेटेड है।

रोहित ने इस कारण लिया टी20 इंटरनेशनल से संन्यास

टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था। हाल ही में रोहित ने उस कारण का खुलासा किया जिसके चलते उन्होंने टी20 से संन्यास लेने का सोचा।

मैंने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास इसलिए लिया क्योंकि मैंने इस फॉर्मेट में खेलने का लुत्फ उठाया, मैंने 17 साल तक खेला, मैंने अच्छा प्रदर्शन किया और यह सब हुआ। फिर, 2024 वर्ल्ड कप जीता। यह मेरे लिए यह तय करने का सबसे अच्छा समय था कि ‘ठीक है, अब मेरे लिए आगे बढ़ने और अन्य चीजों पर ध्यान देने का समय है’। बहुत सारे अच्छे खिलाड़ी हैं जो भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

 

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...