Skip to main content

ताजा खबर

वर्ल्ड टूर के तहत इंग्लैंड पहुंची चैंपियंस ट्राॅफी 2025 की ट्राॅफी, देखें लेटेस्ट फोटोज 

वर्ल्ड टूर के तहत इंग्लैंड पहुंची चैंपियंस ट्राॅफी 2025 की ट्राॅफी देखें लेटेस्ट फोटोज

Champions Trophy 2025 (Image Credit- Twitter X)

Champions Trophy 2025: आगामी चैंपियंस ट्राॅफी का हर कोई बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है। गौरतलब है कि इस बार यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से पाकिस्तान और यूएई में आयोजित हो रहा है। पहला मैच गत चैंपियन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा।

दूसरी ओर, टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले चैंपियंस ट्राॅफी टूर्नामेंट की ट्राॅफी इन दिनों वर्ल्ड टूर पर है। तो वहीं वर्ल्ड टूर के तहत यह ट्राॅफी इंग्लैंड पहुंची है, जिसकी फोटो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बता दें कि ट्राॅफी के इंग्लैंड पहुंचने के बाद, इस देखने के लिए फैंस के बीच काफी रोमांच देखने को मिला। इस दौरान यह ट्राॅफी साल 2017 के आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी फाइनल के वेन्यू द ओवल मैदान पर भी पहुंची, जहां पाकिस्तान भारत को हराकर चैंपियन बनी थी।

तो वहीं इस दौरान ट्राॅफी के साथ इंग्लैंड के विकेटकीपर जेमी स्मिथ भी फोटो खिंचाते हुए नजर आए, जो पहली पारी इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलने के लिए एकदम तैयार हैं। इसके अलावा ट्राॅफी की इंग्लैंड के कुछ मशहूर स्थानों जैसे टावर ब्रिज, बिग बेन, द लंडन आई, Piccadilly Circus और Borough Market में इसकी प्रदर्शन की गई, जहां फैंस काफी उत्साहित नजर आए।

ट्राॅफी के इंग्लैंड टूर से पहले यह पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड टूर पूरा कर चुकी है, जहां फैंस इसका दीदार करते हुए नजर आए। तो वहीं अब अंत में यह ट्राॅफी इंडिया टूर पर आएगी, जहां मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली जैसे शहरों में फैंस इसका दीदार कर पाएंगे।

इंग्लैंड का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया

गौरतलब है कि चैंपियंस ट्राॅफी 2025 में इंग्लैंड अपने पहले मैच में 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया का सामना करने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि इस टूर्नामेंट इंग्लैंड जोस बटलर की कप्तानी में कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

আরো ताजा खबर

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...