Skip to main content

ताजा खबर

वर्ल्ड चैंपियन हार्दिक पांड्या की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में दर्ज हुई शिकायत 

वर्ल्ड चैंपियन हार्दिक पांड्या की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में दर्ज हुई शिकायत 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को रिकाॅर्ड तीसरी बार अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता। तो वहीं, इस टी20 वर्ल्ड कप में भारत को जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है।

बता दें राष्ट्रध्वज के अपमान को लेकर पुणे के एक वकील ने स्टार ऑलराउंडर को लेकर पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत पुणे के शिवाजी नगर पुलिस थाने में वाजिद खान नाम के एक वकील ने दर्ज कराई है। शिकायत कर्ता का कहना है कि पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मौजूद रहते हुए तिरंगे का अपमान किया।

न्यूज एजेंसी से बात करते हुए शिकायत कर्ता वाजिद ने कहा आपने टी20 विश्व कप देखा होगा। हार्दिक पांड्या अपनी जीत का जश्न मनाते हुए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नाच रहे थे। उनकी पीठ पर राष्ट्रीय ध्वज बंधा हुआ था। 1971 के राष्ट्रीय ध्वज अधिनियम की धारा 2 के अनुसार, हमें राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का सम्मान करना चाहिए।

हालांकि, हार्दिक पांड्या अपनी जीत के जश्न में इतने मग्न थे कि वे अपनी प्रेमिका के साथ राष्ट्रीय ध्वज ओढ़े हुए लेटे हुए थे। मेरा मानना है कि यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। मैंने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मेरी शिकायत स्वीकार कर ली है और मुझे उसकी एक प्रति भी दे दी है। देखते हैं आगे क्या होता है?

टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन

दूसरी ओर, टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो स्टार ऑलराउंडर ने भारत की खिताब जीत में अहम भूमिका निभाई। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 217 रन बनाए और 9 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।

साथ ही हार्दिक का बेस्ट प्रदर्शन नामीबिया के खिलाफ आया, जब उन्होंने 28 गेंदों में 52 रनों की तेज पारी खेली और गेंद से 2 विकेट हासिल किए। इस हरफनमौला खेल के लिए हार्दिक को प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड भी दिया गया।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...