
Rohan Jaitley (Photo Source: Getty Images)
दिल्ली डिस्ट्रिक्ट एंड क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) चुनाव में लगातार दूसरी बार रोहन जेटली ने बाजी मार ली है। एक बार फिर वो DDCA के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्हें 1577 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कीर्ति आजाद को सिर्फ 777 वोट ही मिले। इससे पहले 2020 में, रोहन को निर्विरोध डीडीसीए अध्यक्ष चुना गया और एक साल बाद उन्होंने वकील विकास सिंह को हराया।
डीडीसीए में अध्यक्ष पद के अलावा अन्य सभी पदों पर रोहन जेटली ग्रुप के सदस्यों ने ही बाजी मारी। उपाध्यक्ष पद के लिए शिखा कुमार ने राकेश कुमार बंसल और सुधीर कुमार अग्रवाल को हराया। शिखा कुमार को 1246 वोट मिले जबकि राकेश कुमार को 536 और सुधीर कुमार को 498 वोट मिले। इसी तरह सचिव पद पर अशोक शर्मा ने जीत दर्ज की।
गौरतलब है कि, DDCA का चुनाव 13, 14 और 15 दिसंबर को हुआ था। इस दौरान 2413 सदस्यों ने वोट डाला था। किसी उम्मीदवार को जीत दर्ज करने के लिए 1207 वोटों की जरूरत होती है। यह चुनाव तीन पैनलों के बीच हुआ, जिसमें एक पैनल रोहन जेटली का था जो मौजूदा अध्यक्ष हैं जबकि दूसरा पैनल कीर्ति आजाद का था. तीसरा पैनल विनोद तिहारा का था।
कौन हैं ये Rohan Jaitley?
रोहन जेटली भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे अरुण जेटली के बेटे हैं। रोहन ने भारत से कानून की डिग्री ली है और कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ लॉ (एलएलएम) किया है। वह एक वकील हैं जो सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया और दिल्ली हाइकोर्ट में केसेस की पैरवी करते हैं।
मार्च 2024 में रोहन को दिल्ली हाइकोर्ट में के लिए केंद्र सरकार के स्थायी वकील (स्टैंडिंग काउंसिल) के रूप में नियुक्त किया गया था। बता दें कि रोहन जेटली के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली 14 सालों तक डीडीसीए के अध्यक्ष रहे।
क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच
BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल
SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान
घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

