Skip to main content

ताजा खबर

वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी को हराकर फिर DDCA अध्यक्ष बने रोहन जेटली, 800 वोटों से जीते

वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी को हराकर फिर DDCA अध्यक्ष बने रोहन जेटली 800 वोटों से जीते

Rohan Jaitley (Photo Source: Getty Images)

दिल्ली डिस्ट्रिक्ट एंड क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) चुनाव में लगातार दूसरी बार रोहन जेटली ने बाजी मार ली है। एक बार फिर वो DDCA के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्हें 1577 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कीर्ति आजाद को सिर्फ 777 वोट ही मिले। इससे पहले 2020 में, रोहन को निर्विरोध डीडीसीए अध्यक्ष चुना गया और एक साल बाद उन्होंने वकील विकास सिंह को हराया।

डीडीसीए में अध्यक्ष पद के अलावा अन्य सभी पदों पर रोहन जेटली ग्रुप के सदस्यों ने ही बाजी मारी। उपाध्यक्ष पद के लिए शिखा कुमार ने राकेश कुमार बंसल और सुधीर कुमार अग्रवाल को हराया। शिखा कुमार को 1246 वोट मिले जबकि राकेश कुमार को 536 और सुधीर कुमार को 498 वोट मिले। इसी तरह सचिव पद पर अशोक शर्मा ने जीत दर्ज की।

गौरतलब है कि, DDCA का चुनाव 13, 14 और 15 दिसंबर को हुआ था। इस दौरान 2413 सदस्यों ने वोट डाला था। किसी उम्मीदवार को जीत दर्ज करने के लिए 1207 वोटों की जरूरत होती है। यह चुनाव तीन पैनलों के बीच हुआ, जिसमें एक पैनल रोहन जेटली का था जो मौजूदा अध्यक्ष हैं जबकि दूसरा पैनल कीर्ति आजाद का था. तीसरा पैनल विनोद तिहारा का था।

कौन हैं ये Rohan Jaitley?

रोहन जेटली भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे अरुण जेटली के बेटे हैं। रोहन ने भारत से कानून की डिग्री ली है और कॉर्नेल यून‍िवर्स‍िटी से मास्टर ऑफ लॉ (एलएलएम) किया है। वह एक वकील हैं जो सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंड‍िया और दिल्ली हाइकोर्ट में केसेस की पैरवी करते हैं।

मार्च 2024 में रोहन को दिल्ली हाइकोर्ट में के लिए केंद्र सरकार के स्थायी वकील (स्टैंड‍िंग काउंस‍िल) के रूप में नियुक्त किया गया था। बता दें कि रोहन जेटली के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली 14 सालों तक डीडीसीए के अध्यक्ष रहे।

আরো ताजा खबर

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...