Skip to main content

ताजा खबर

DDCA ने वीरेंद्र सहवाग को दिल्ली प्रीमियर लीग का Brand Ambassador किया नियुक्त

DDCA ने वीरेंद्र सहवाग को दिल्ली प्रीमियर लीग का Brand Ambassador किया नियुक्त

Virender Sehwag (Photo Source: X/Twitter)

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) का पहला सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। इस लीग के माध्यम से दिल्ली और देश भर के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इस बीच दिल्ली और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को लीग का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त कर दिया है। यह घोषणा दिल्ली में आयोजित लीग के लॉन्च इवेंट के दौरान की गई।

वीरेंद्र सहवाग ने जाहिर की अपनी खुशी

दिल्ली और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने वीरेंद्र सहवाग के ब्रांड एंबेसडर बनने पर खुशी जाहिर करते हुए लीग के लॉन्च इवेंट के दौरान कहा,

भारत के दिग्गज क्रिकेटरों में से एक वीरेंद्र सहवाग को DPL का ब्रांड एंबेसडर पाकर हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं। खेल के प्रति उनका जुनून और दिल्ली क्रिकेट में उनकी गहरी जड़ें उन्हें अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करने और मार्गदर्शन करने के लिए सही विकल्प बनाती हैं। उनकी भागीदारी लीग की सफलता में बड़ी भूमिका निभाएगी। 

वीरेंद्र सहवाग ने भी दिल्ली प्रीमियर लीग के ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा,

मैं एक ब्रांड एंबेसडर के रूप में दिल्ली प्रीमियर लीग का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। दिल्ली हमेशा से मेरे दिल के करीब रही है और मेरा मानना ​​है कि यह लीग इस क्षेत्र के युवा और प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को चमकने के लिए एक शानदार मंच प्रदान करेगी। मैं इसके लिए उत्सुक हूं।

लीग में कुल 6 टीमें लेंगी हिस्सा

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) का पहला सीजन 17 अगस्त से 8 सितंबर तक अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले सीजन में कुल 40 मैच खेले जाएंगे, मेन्स कैटेगरी में 33 और महिला कैटेगरी में 7 मैच खेले जाएंगे। लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स, पुरानी दिल्ली 6, सेंट्रल दिल्ली किंग्स, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स, वेस्ट दिल्ली लायंस और ईस्ट दिल्ली राइडर्स शामिल है। लीग के लॉन्च इवेंट के दौरान ही 6 फ्रेंचाइजी और उनके ओनर के नाम का खुलासा किया गया। आपको बता दें मेन्स की कुल 6 टीमें 49.65 करोड़ रुपये में बिकी है।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...