Skip to main content

ताजा खबर

वनडे सीरीज में इंग्लैंड को नहीं होगी वरुण चक्रवर्ती से कोई परेशानी, केविन पीटरसन ने दिया हैरतअंगेज बयान

वनडे सीरीज में इंग्लैंड को नहीं होगी वरुण चक्रवर्ती से कोई परेशानी, केविन पीटरसन ने दिया हैरतअंगेज बयान

Varun Chakravarthy (Photo Source: Getty)

टीम इंडिया को अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 6 फरवरी से हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच इससे पहले 5 मैच की टी20 सीरीज खेली गई थी जिसको टीम इंडिया ने 4-1 से अपने नाम किया था। इस टी20 सीरीज में टीम इंडिया की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने घातक गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया था।

बता दें कि, वरुण चक्रवर्ती ने इस सीरीज में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 5 मैच में 9.86 के औसत से 14 विकेट थे। वो इस टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे। हालांकि पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी केविन पीटरसन का मानना है कि वनडे सीरीज में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करते हुए देखा जाएगा। वरुण चक्रवर्ती पहले वनडे टीम का हिस्सा नहीं थे लेकिन अब उन्हें मेजबान के स्क्वॉड में शामिल कर लिया गया है।

PTI के मुताबिक केविन पीटरसन ने कहा कि, ‘इंग्लैंड के बल्लेबाजों को अब वनडे में कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि उन्होंने काफी समय बिता लिया है। यह लंबा फॉर्मेट है और हर गेंद पर कोई इवेंट नहीं होने वाला है। वरुण चक्रवर्ती को टीम इंडिया में शामिल करना बहुत ही सही फैसला है।’

6 फरवरी से शुरू हो रही है इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज

इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज की शुरुआत 6 फरवरी से हो रही है और पहला मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा वनडे 9 फरवरी को कटक के बाराबाती स्टेडियम में होगा जबकि तीसरा और अंतिम वनडे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 12 फरवरी को खेला जाएगा।

वरुण चक्रवर्ती ने अभी तक इस व्हाइट बॉल सीरीज में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डाला है। यह देखना बेहद जरूरी होगा कि आगामी वनडे सीरीज में वरुण चक्रवर्ती कैसी गेंदबाजी करते हैं। इंग्लैंड की बात की जाए तो भले ही टी20 सीरीज में वो जबरदस्त प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे हो लेकिन वनडे सीरीज में उन्हें अच्छा क्रिकेट खेलना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर, गौतम गंभीर का नाम भी शामिल!

Top 5 Longest Sixes in IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने अपनी जोरदार बैटिंग से फैंस को खूब रोमांचित किया है, और स्टेडियम की बाउंड्री...

‘हार के बाद किसी एक को दोष देना बंद करे पाकिस्तान’ चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद का बड़ा बयान

Pakistan Aaqib Javed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद का मानना है कि खराब प्रदर्शन के बाद हर बार किसी...

NZ vs SA 2026, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

NZ vs SA 2026, 1st T20I (image via getty) न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20आई मैच में, प्रोटियाज ने ब्लैक कैप्स को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों...

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...