
(Image Credit- Instagram)
क्रिकेट से मिले ब्रेक के बीच Virat Kohli ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं, इसी कड़ी में वो वृंदावन भी पहुंचे थे। वहीं अब विराट का एक और वीडियो सामने आया है, इस दौरान उनके साथ अनुष्का भी मौजूद थी और मीडिया ने इस कपल को भीड़ के बीच में स्पॉट किया है।
अपने प्रदर्शन से काफी निराश किया था Virat Kohli ने
जी हां, BGT में Virat Kohli अपने बल्ले से फेल रहे थे, जहां वो लगातार बाहर जाती गेंदों को छेड़ रहे थे और अपना विकेट ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को गिफ्ट में देकर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक शतक लगाया था, ऐसे में इस 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में कोहली के बल्ले से सिर्फ 190 रन ही निकले थे। साथ ही पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने उनकी जमकर आलोचना की थी, साथ ही कुछ का कहना था कि कोहली को पहले घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए था।
Virat Kohli को अपने बीच देख फैन्स रह गए दंग
*बल्लेबाज Virat Kohli का एक नया वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल।
*वीडियो में मीडिया ने Gateway Of India पर किया विराट और अनुष्का को स्पॉट।
*Alibaug जाने के लिए वहां पहुंचे थे दोनों, बाकी लोगों के साथ खड़े थे विराट-अनुष्का।
*वहीं अपने बीच विराट और अनुष्का को देख फैन्स हो गए थे एक बार के लिए हैरान।
फैन्स का रिएक्शन कुछ ऐसा था Virat Kohli को देख
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)
एक नजर डालते हैं दोनों के इस वीडियो पर भी
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)
बड़ी खबर आई है टीम इंडिया से चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर
अगले महीने से यानी की फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है, जहां टीम इंडिया के सभी मैच दुबई में होंगे। लेकिन इस बड़े टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम से एक बड़ी खबर आ रही है, जिसे पढ़कर आप निराश हो जाएंगे। खबर ये है कि पीठ में लगी चोट के चलते जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज मैच नहीं खेल पाएंगे, जो टीम के लिए बड़ा नुकसान होगा। वहीं टीम इंडिया के ग्रुप में पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश और न्यूजीलैंड है।
NZ vs IND 2026, 2nd ODI: दूसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी
CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर
6 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

