Skip to main content

ताजा खबर

लॉर्ड्स स्टेडियम में WTC फाइनल और भारत के टेस्ट मैचों की टिकट प्राइस में देखने को मिली बढ़ोत्तरी

लॉर्ड्स स्टेडियम में WTC फाइनल और भारत के टेस्ट मैचों की टिकट प्राइस में देखने को मिली बढ़ोत्तरी

Lord’s Cricket Ground (Image Credit- Twitter X)

‘क्रिकेट का घर’ कहे जाने वाले लाॅर्ड्स क्रिकेट पर टेस्ट मैच देखने वाले क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। बता दें कि लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड का संचालन करने वाली संस्था मेरीबलोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने आगामी समर सीजन 2025 के लिए स्टेडियम में होने वाले मैचों की टिकट दरों में बढोत्तरी की घोषणा कर दी है।

तो वहीं स्टेडियम में टिकट रेट बढ़ने के बाद संस्था के इस फैसले की कड़ी आलोचना हो रही है, क्योंकि इससे पहले एमसीसी ने श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी मैदान पर होने वाले टेस्ट मैचों की टिकट दरें बढ़ाई थी।

लेकिन इससे फायदा होने की बजाए एमसीसी को उल्टा नुकसान ही हुआ, क्योंकि यह श्रीलंका के खिलाफ यहां हुए मैच को सिर्फ 9 हजार लोग ही देखने पहुंचे, जो मैदान की कुल क्षमता का एक तिहाई से भी कम था।

हालांकि, एमसीसी ने आगामी WTC फाइनल और अगले साल भारत के इंग्लैंड दौरे पर यहां होने वाले मैच के लिए टिकट रेट बढ़ा दिए हैं। संस्था का मानना है कि एशेज सीरीज के बाद भारत का दौरा एक महत्वपूर्ण दौरा है, जिसकी वजह से यह फैसला लिया गया है।

नई टिकट रेट में देखने को मिला उछाल

बता दें कि भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले मैच के लिए एमसीसी ने न्यूनतम टिकट 90 यूरो की निर्धारित की है, जिसकी काफी आलोचना हो रही है। वहीं मैदान पर प्रमुख स्टैंड्स के टिकटों का मूल्य 120 यूरो से 175 यूरो के बीच है।

इसके अलावा एमसीसी ने यहां पर जारी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के जारी सत्र के फाइनल मैच के लिए भी टिकट प्राइस में बढ़ोत्तरी की है। लाॅर्ड्स में होने वाले WTC फाइनल के लिए टिकटों का मूल्य 70 यूरो (6530 रूपये) से 130 यूरो (12130 रूपये) निर्धारित किया गया है। हालांकि, एमसीसी के लिए चीफ सेक्रेटरी Guy Lavender ने हालिया दिए बयान में कहा है कि संस्था नई दरों को लेकर एक बार फिर से पुर्नमूल्यांकन करने वाली है।

(नोट: 1 यूरो – 93.32 भारतीय रुपए)

আরো ताजा खबर

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, वर्ल्ड कप 2027 से पहले PCB ने लॉन्च किया नया वनडे टूर्नामेंट

PCB (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2026-27 घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए नए कार्यक्रम का ऐलान किया है। बोर्ड ने 2027 वनडे विश्व कप की...

16 साल बाद भारत लौटेंगे IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी, FEMA मामले में मिली बड़ी राहत

IPL founder Lalit Modi (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने करीब 16 साल बाद भारत लौटने की इच्छा जताई...

भारत की मेजबानी करने के लिए तैयार अफगानिस्तान, दिल्ली में खेलेगी अपनी ऐतिहासिक घरेलू टी20 सीरीज

T20I series(Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर 2026 में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज कई मायनों में खास रहने वाली है,...

ZIM vs IND 2026: पहले टी20आई में भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदा

ZIM vs IND 1st T20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच आज 23 जुलाई, गुरूवार से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत हुई। सीरीज का...