Skip to main content

ताजा खबर

लंबे समय बाद अपने जिगरी दोस्त से मिले Praveen Kumar, साथ में देखने पहुंचे थे खास टूर्नामेंट

लंबे समय बाद अपने जिगरी दोस्त से मिले Praveen Kumar साथ में देखने पहुंचे थे खास टूर्नामेंट

Praveen Kumar And Suresh Raina (Image Credit- Instagram)

एक समय था जब Praveen Kumar अपनी स्विंग से दिग्गज बल्लेबाजों के होश उड़ देते थे, जैसा आगाज प्रवीण ने अपने करियर का किया था उसी तरह का अंत वो 22 गज पर नहीं कर पाए। उनके करियर में चोट ने उनको काफी परेशान किया, दूसरी ओर दोस्ती निभाने में ये पूर्व तेज गेंदबाज हमेशा से आगे रहा है और हाल ही में प्रवीण कुमार की अपने खास दोस्त से मुलाकात हुई है।

कैसा रहा Praveen Kumar का इंटरनेशनल करियर?

यूपी के मेरठ से आने वाले Praveen Kumar ने पहले घरेलू क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी का डंका बजाया था, जिसके बाद उनकी टीम इंडिया में एंट्री हुई थी। साथ ही इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम से साल 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था, जिसके कुछ ही समय बाद वो टीम के प्रमुख गेंदबाज बन गए थे। प्रवीण ने टीम इंडिया से 6 टेस्ट मैच के अलावा 68 वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

लंबे समय बाद अपने खास दोस्त के साथ दिखे Praveen Kumar

*Praveen Kumar ने अपने सबसे खास दोस्त के साथ तस्वीर की पोस्ट
*तस्वीर में पूर्व तेज गेंदबाज नजर आ रहा है अपने जिगरी दोस्त सुरेश रैना के साथ
*जहां ये दोनों खिलाड़ी साथ में देखने पहुंंचे थे हाल ही में शुरू हुई UP T20 लीग
*प्रवीण और रैना ने टीम इंडिया के अलावा यूपी से सालों तक खेला है काफी क्रिकेट

Praveen Kumar ने ये खास पोस्ट किया है शेयर

View this post on Instagram

A post shared by Praveen Kumar (PK) (@praveenkumarofficial)

मुनाफ पटेल के साथ गेंदबाज की तस्वीर

View this post on Instagram

A post shared by Praveen Kumar (PK) (@praveenkumarofficial)

विवाद से रहा है इस खिलाड़ी का गहरा नाता

दूसरी ओर इस पूर्व तेज गेंदबाज का विवाद से भी नाता रहा है, जहां कई बार प्रवीण कुमार का नाम झगड़ों में आया है। जिसके चलते कई बार पुलिस भी बीच में आई है, एक बार तो उनका पड़ोसी से भी विवाद हो गया था। साथ ही ये खिलाड़ी काफी बार मैदान पर विरोधियों खिलाड़ियों के अलावा अंपायर से भी लड़ने के लिए तैयार हो जाता था। वहीं प्रवीण कुमार का वनडे वर्ल्ड कप 2011 खेलना पक्का था, लेकिन आखिरी में तबीयत खराब होने के कारण वो ये टूर्नामेंट नहीं खेल पाए थे।

আরো ताजा खबर

‘हालात देखकर खेलता हूं, हर बार छक्के-चौके मारना सही नहीं’ – स्ट्राइक रेट की आलोचना पर बोले तिलक वर्मा

Tilak Varma Gives Blunt Response to Strike Rate Criticism (image via getty) भारत के टी20 उप-कप्तान तिलक वर्मा ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अपने स्ट्राइक रेट और खेलने के तरीके...

‘कुलदीप यादव को खेलना ही नहीं चाहिए’ – टीम से लगातार बाहर किए जाने पर अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को घेरा

Kuldeep Yadav (image via getty) भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को लगातार बाहर करने पर भारतीय टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है।...

“वैभव को एक जेनरेशनल टैलेंट के रूप में तराशे टीम इंडिया”: टी20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा का बड़ा बयान

India must nurture Vaibhav as a generational talent, says Sikandar Raza (image via X) जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारतीय क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर्स और फैंस से अपील की है कि...

21 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश सीरीज के लिए 13-सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान किया; पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की वापसी नेशनल सिलेक्शन पैनल...