Skip to main content

ताजा खबर

लंबे समय तक मैदान पर नहीं दिखने वाले हैं विराट और रोहित, BCCI से मांगा है लंबा ब्रेक

लंबे समय तक मैदान पर नहीं दिखने वाले हैं विराट और रोहित, BCCI से मांगा है लंबा ब्रेक

Rohit Sharma & Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो विराट और रोहित को अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है। ऐसे में केएल राहुल या हार्दिक पांड्या इस प्रारूप में कप्तानी कर सकते हैं। वहीं भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी वनडे सीरीज से ब्रेक दिया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बीसीसीआई से लंबा ब्रेक मांगा है चूंकि दोनों आईपीएल की शुरूआत से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। रोहित शर्मा ने पिछले 6 महीने से ब्रेक नहीं लिया है। उन्होंने दिसंबर जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से लगातार खेला है। उसके बाद उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज, आईपीएल और टी20 वर्ल्ड कप खेला है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली करेंगे टेस्ट क्रिकेट पर फोकस

बोर्ड के एक सूत्र ने बताया, ”चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे तैयारी के लिए काफी है। इसके बाद अगले कुछ महीने दोनों टेस्ट को प्राथमिकता देंगे क्योंकि भारत को सितंबर से जनवरी के बीच दस टेस्ट खेलने हैं।”

आने वाले महीनों में भारतीय टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त है। बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के बाद टीम न्यूजीलैंड के साथ तीन टेस्ट मैच खेलेगी। इसके बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हिस्सा लेगी, जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे।

सूत्र ने कहा, “चैंपियंस ट्रॉफी फरवरी के बीच में होगी और उन्हें श्रीलंका में एक सप्ताह तक चलने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जाने की जरूरत नहीं है। अगर वे ऐसा चाहते हैं तो उनका स्वागत है, लेकिन मुझे लगता है कि वे आराम चाहेंगे।”

रोहित की अनुपस्थिति में हार्दिक पांड्या सबसे संभावित विकल्प नजर आते हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीका में वनडे टीम की अगुवाई करने वाले केएल राहुल को भी नकारा नहीं जा सकता। केएल राहुल ने पिछले साल दिसंबर में आखिरी वनडे मैच खेला था, वहीं हार्दिक पिछले वनडे विश्व कप के दौरान चोटिल होने के बाद पहली बार इस फॉर्मेट में वापसी करेंगे।

আরো ताजा खबर

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...