Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा-विराट कोहली की जर्सी को लेकर BCCI के सामने ये क्या डिमांड रख दी सुरेश रैना ने?

रोहित शर्मा-विराट कोहली की जर्सी को लेकर BCCI के सामने ये क्या डिमांड रख दी सुरेश रैना ने?

Team India (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अधिकारियों से जर्सी नंबर 18 और 45 को रिटायर करने का आग्रह किया। गौरतलब है कि टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20I क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया, जिसके बाद रैना ने BCCI से उनकी जर्सी नंबर रिटायर करने के लिए कहा।

रैना ने कहा कि शासी निकाय ने एमएस धोनी के सम्मान में नंबर सात को रिटायर करने का फैसला किया था और कोहली-रोहित के लिए भी यही करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रतिष्ठित जर्सी नंबरों को देखकर प्रेरित महसूस करना चाहिए और अपने लिए एक विरासत बनाने की कोशिश करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय दिग्गजों की सराहना की और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

आइए देखें सुरेश रैना ने क्या आग्रह किया 

मैं बीसीसीआई से आग्रह करता हूं कि जर्सी नंबर 18 और 45 को रिटायर कर दिया जाए। इन दोनों जर्सी नंबर्स को अब ऑफिस में रखा जाना चाहिए। नंबर 7 जर्सी पहले ही रिटायर हो चुकी है और अब 18 और 45 नंबर जर्सी के साथ भी ऐसा ही होना चाहिए। जब भी कोई इन नंबर्स को देखेगा तो उसे मोटिवेशन मिलेगी। 18 और 45 नंबर की जर्सी ने भारत को अलग-अलग परिस्थितियों में कई सारे मैच जिताए हैं। इसलिए अब जो भी खिलाड़ी टीम में आए वो इन नंबर्स को देखकर मोटिवेशन ले।

टीम इंडिया ने मनाया जीत का जश्न 

भारतीय क्रिकेट टीम आखिरकार टी20 विश्व कप 2024 की ट्रॉफी जीतकर गुरुवार को स्वदेश लौट आई। बारबाडोस में फाइनल मैच जीतने के बाद टीम इंडिया चक्रवात के कारण तुरंत वहां से नहीं निकल सकी। बारबाडोस से एयर इंडिया की विशेष फ्लाइट से सीधे दिल्ली पहुंचने के बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी होटल के लिए रवाना हुए, जिसके बाद टीम सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंची। इसके बाद टीम इंडिया मुंबई पहुंची।

टी20 वर्ल्ड कप में अविस्मरणीय जीत हासिल करने वाली टीम इंडिया का गुरुवार को मुंबई में जोरदार स्वागत किया गया। टीम इंडिया का विजय जुलूस मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक निकाला गया था। इस जुलूस के लिए हजारों मुंबईवासी पूरे मरीन ड्राइव पर उमड़ पड़े। इसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में हजारों की मौजूदगी में टीम इंडिया के खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया।

আরো ताजा खबर

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने किया टीम का ऐलान, मैकेंजी की वापसी

West Indies (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया...

Asian Games 2026 का क्रिकेट शेड्यूल घोषित, जानें कब और कैसे हो सकती है भारत-पाक की भिड़ंत

Asian Games 2026 Cricket Schedule (image via X) जापान के आइची-नागोया में होने वाले 2026 एशियाई खेलों के लिए क्रिकेट का शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है,...

ZIM vs IND 2026: जिम्बाब्वे बनाम भारत दूसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

भारतीय टीम 25 जुलाई, शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 3 मैचों की टी20आई सीरीज के दूसरे टी20आई मैच में जिम्बाब्वे का सामना करेगी। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30...

ZIM vs IND, 2nd T20I: दूसरे टी20आई में मंडरा रहा है बारिश का साया? देखें मौसम की रिपोर्ट

ZIM vs IND, 2nd T20I: Weather Report (image via X) श्रेयस अय्यर ने आखिरकार 23 जुलाई को भारतीय कप्तान के तौर पर अपनी पहली टी20आई जीत दर्ज की, जब टीम...