Skip to main content

ताजा खबर

BCCI ऑफिस पहुंची टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, रोहित शर्मा ने किया यह नेक काम

BCCI ऑफिस पहुंची टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, रोहित शर्मा ने किया यह नेक काम

Rohit Sharma (Pic Source-X)

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के हेडक्वार्टर में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी को काफी अच्छी तरह से रखा। बता दें, 4 जुलाई को भारतीय टीम बारबाडोस से दिल्ली आई जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

इसके बाद भारतीय टीम मुंबई पहुंची जहां उनकी विक्ट्री बस परेड निकाली और तमाम भारतीय फैंस ने अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी के साथ देखा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है जिसमें रोहित शर्मा के साथ बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह भी मौजूद है।

बता दें, यह भारत का चौथा वर्ल्ड कप है। इससे पहले भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2011 को अपने नाम किया था जबकि टी20 वर्ल्ड कप 2007 की ट्रॉफी को भी भारतीय टीम ने जीता था। कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने 1983 वर्ल्ड कप के फाइनल में वेस्टइंडीज को हराया था। यह तीनों ही महत्वपूर्ण ट्रॉफी बीसीसीआई के हेडक्वार्टर के कैबिनेट में काफी अच्छी तरह से रखी गई है।

यह रही वीडियो:

वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम वर्ल्ड कप के साथ नजर आई। इसी के साथ रोहित शर्मा ने तमाम फैंस को शुक्रिया कहा। यही नहीं उन्होंने यह भी बयान दिया कि, ‘वर्ल्ड कप अपने देश में लाना सच में बहुत ही बड़ी बात होती है। हम उन तमाम फैंस को शुक्रिया कहना चाहेंगे जिन्होंने हमें सपोर्ट किया और हमारे मैच देखें। पिछले 11 सालों से हम सब की यही दुआ थी कि इस ट्रॉफी को हम वापस लाएं। हम लोग यहां पर हैं और मैं बहुत ही खुश हूं।’

रोहित शर्मा इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 257 रन बनाए थे। हालांकि फाइनल में भारत के जीतने के बाद रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने भी टी20 फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खत्म होने के बाद अब राहुल द्रविड़ का भी भारतीय टीम के मुख्य कोच का कार्यकाल समाप्त हो चुका है।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...