Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा ने जानबूझकर शुभमन गिल को मारा, तभी कोहली ने कहा रिकॉर्डिंग हो रही; देखें फनी मोमेंट

IND vs BAN 1st Test (Source X)

भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण जल्द समाप्त कर दिया गया। भारत ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 515 रनों का लक्ष्य रखा है। जवाब में बांग्लादेश की टीम ने चार विकेट पर 158 रन बना लिए हैं और उसे अभी जीत के लिए और 357 रन बनाने होंगे, जबकि भारत छह विकेट लेते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लेगा।

इस मैच के दूसरे दिन का एक क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आया। इसमें रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, गौतम गंभीर, अभिषेक नायर सभी डगआउट में बैठकर मैच देख रहे थे और साथ ही ये लोग मस्ती भी कर रहे थे। इसी दौरान बात करते-करते रोहित ने गिल के जबड़े पर मार दिया।

वीडियो वायरल: रोहित शर्मा ने शुभमन गिल को जबड़े पर मारा

मैच की दूसरी पारी की शुरुआत में टीम इंडिया बल्लेबाजी कर रही थी। इस समय रविचंद्रन अश्विन और आकाश दीप बल्लेबाजी कर रहे थे। मैच शुरू होते ही कैमरा टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम की तरफ घूम गया। इसी दौरान रोहित शर्मा शुभमन गिल को कुछ समझा रहे थे और उन्होंने मजाक-मजाक में शुभमन की ठुड्डी पर हाथ मार दिया।

इसी बीच किनारे बैठे विराट ने देखा कि कैमरा भारत के ड्रेसिंग रूम की तरफ घूम गया है। कैमरा देखते ही कोहली ने रोहित से कहा की कैमरा इधर ही है। ये देखकर दोनों अपनी हंसी नहीं रोक पाए और गंभीर की कुर्सी के पीछे अपना चेहरा छिपा लिया।

देखें वीडियो 

Rohit casually hit Shubman Gill on his jaw 😭
Virat told Rohit that we are on camera 🥸
Then all started laughing together 😂
Watch this #INDvBAN 👇 pic.twitter.com/UZUoevqg9d

— Akash Patel (@aakashpatel17) September 20, 2024

भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान और भी कई मजेदार पल आए। भारत के ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली की बातों पर गौतम गंभीर मुस्कुराते दिखे। कम मुस्कुराने वाले गंभीर को टीम के साथियों के साथ हंसते और मस्ती करते देखा गया। जब मैच चल रहा था तो टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत बांग्लादेश की पारी के दौरान रवींद्र जडेजा से मजाक कर रहे थे।

আরো ताजा खबर

IND vs ZIM: 7.30 बजे नहीं बल्कि इतने बजे शुरू होगा भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच होने वाले दूसरा टी20 मैच

IND vs ZIM (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला शानदार अंदाज में जीतने के बाद, अब भारतीय टीम की नजर दूसरे मैच पर है। तीन...

इंग्लैंड टेस्ट टीम की कमान फिर संभालेंगे जो रूट! मार्कस ट्रेस्कोथिक को बनाया जाएगा अंतरिम हेड कोच

Joe Root set to be renamed England Test captain (image via X) ‘द एथलेटिक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड की आने वाली सीरीज से पहले जो रूट को फिर से...

‘कड़ी मेहनत का फल मिलना चाहिए, धोखाधड़ी की कोई जगह नहीं’: NEET पेपर-लीक विवाद पर सचिन तेंदुलकर की प्रतिक्रिया

Sachin Tendulkar called for a transparent and merit-based system amid the ongoing student protests (image via X) देश भर में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के बढ़ते...

24 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “देश के लिए खेलने की प्रेरणा ने मुझे आगे बढ़ाया” – शानदार प्रदर्शन करने के बाद बोले मयंक यादव तेज गेंदबाज मयंक...