Skip to main content

ताजा खबर

“रोहित शर्मा को मनाकर RCB का कप्तान….”- मेगा ऑक्शन से पहले मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान

रोहित शर्मा को मनाकर RCB का कप्तान- मेगा ऑक्शन से पहले मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान

Rohit Sharma and Mohammad Kaif (Pic Source-Twitter)

BCCI ने हाल ही में IPL 2025 से पहले रिटेंशन नियम का ऐलान किया। उस नियम के आने के बाद अब मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं? यह एक बड़ा सवाल है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि रोहित इस बार मुंबई इंडियंस की ओर से नहीं खेलेंगे। उन्होंने साथ ही कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को किसी तरह रोहित को मनाकर अपनी टीम में ले आना चाहिए।

कैफ ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘रोहित शर्मा को बतौर कप्तान ही खेलना चाहिए आईपीएल में। कितने बड़े कैप्टन हैं, वर्ल्ड कप जिता कर लाए हैं। उनके पास ऑफर होगा, आपको पता है पीछे से लोग बात करते हैं, फोन-वोन चलता रहता है कि भाई क्या आप हमारे लिए खेल सकते हो? ये सब चलता रहता है। सबको पता है ये बात, जब हार्दिक पांड्या यहां आए थे पिछले सीजन में।

गुजरात से यहां आ गए मुंबई में तो रोहित शर्मा भी कहीं भी जा सकते हैं। और उनको जाना चाहिए, रोहित शर्मा को जो अब उनके दो-तीन साल जो भी बचे हैं, वो लीडर के रोल में ही होना चाहिए। जो काम वो ऑनफील्ड कप्तान के तौर पर कर सकते हैं, वो क्वॉलिटी बहुत से लोगों के पास है ही नहीं।’

रोहित को को कप्तान के तौर पर ही इस आईपीएल में खेलना चाहिए- मोहम्मद कैफ

मोहम्मद कैफ ने आगे कहा, ‘पूरे आईपीएल में आप किसी भी कप्तान का नाम ले लो, पांच बार ट्रॉफी जिता चुके हैं, हाल में जब लोगों ने बोला कि रोहित शर्मा का टाइम ओवर हो गया, तो वो गए तजुर्बे के साथ, न्यूयॉर्क गए, वेस्टइंडीज गए और वहां वर्ल्ड कप जिता कर लाए। तो मेरा मानना है कि उनको कप्तान के तौर पर ही इस आईपीएल में खेलना चाहिए।

ये चांस लेना चाहिए आरसीबी को। 100 परसेंट बता रहा हूं अगर उनको मौका मिले, पैंतरा घुमाकर रोहित शर्मा को मनाकर अगर वो कप्तान बना दें, रोहित को पता है कि किस तरह प्लेइंग XI बनाना है। आरसीबी का भला हो जाएगा, उनके फैन्स का भला हो जाएगा। जो वहां सूखा पड़ा है, ट्रॉफी कभी आई नहीं है, वो काम पूरा हो सकता है। प्लेयर्स तो 19-20 होता है, लेकिन ये बंदा 18 को 20 कर देता है।’

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...