Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा को अब हम टेस्ट क्रिकेट में दोबारा खेलते हुए नहीं देख पाएंगे: ब्रेट ली ने भारतीय कप्तान को लेकर दिया बड़ा बयान

रोहित शर्मा को अब हम टेस्ट क्रिकेट में दोबारा खेलते हुए नहीं देख पाएंगे: ब्रेट ली ने भारतीय कप्तान को लेकर दिया बड़ा बयान

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। ब्रेट ली का मानना है कि रोहित शर्मा बहुत जल्द अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले सकते हैं।

बता दें कि, हाल ही में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेली थी जिसमें रोहित शर्मा का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। रोहित शर्मा ने पांच पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 31 रन ही बनाए थे। ब्रेट ली का मानना है कि रोहित शर्मा को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दौरान ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर देनी चाहिए थी।

ब्रेट ली ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा कि, ‘क्या यह विराट कोहली का अंत है? क्या यह रोहित शर्मा का भी अंत है? रोहित शर्मा को लेकर टेस्ट क्रिकेट में मैं यह कह सकता हूं कि हां ऐसा हो सकता है। जिस जगह रोहित शर्मा है उन्हें अब टीम में अपनी जगह बनाने के लिए तगड़ी वापसी करनी होगी। विराट कोहली की बात की जाए तो उनकी योजना रोहित शर्मा से बेहतर थी। यही वजह है कि मुझे यह अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि हम रोहित शर्मा को टेस्ट में फिर वापस खेलते हुए नहीं देखेंगे।

रोहित शर्मा के साथ कहानी अलग थी। मुझे ऐसा लगता है कि अब उन्हें और भी बेहतर प्रदर्शन करने की बेहद जरूरत है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी खराब शॉट्स खेले थे। हो सकता है कि उनका दिमाग इस समय कहीं और हो लेकिन इस दौरे में रोहित ने बिल्कुल भी रन नहीं बनाए।’

आखिरी बार हम रोहित शर्मा को टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए देख रहे थे: ब्रेट ली

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ने आगे कहा कि, ‘रोहित शर्मा बेहतरीन खिलाड़ी है लेकिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के अलावा कहीं और खेलने का मौका नहीं मिला। एडिलेड टेस्ट के बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेना चाहिए था। फिलहाल मैं यही कहूंगा कि हमने आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा को बल्लेबाजी करते हुए देखा है।

मैं यह देखकर काफी हैरान था कि रोहित शर्मा ने सिडनी टेस्ट में खुद को टीम से बाहर कर दिया था। उनका यह फैसला सही नहीं था। जब आपको मैच जीतना बेहद जरूरी होता है तो चाहे आप कैसे भी फॉर्म में हो मैच खेलने खिलाड़ी के लिए बहुत ही जरूरी होता है। मुझे यह फैसला रोहित शर्मा का सही नहीं लगा।’

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...