Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा के कोच ने दी फॉर्म में आने के लिए अहम सलाह- कहा, “घरेलू क्रिकेट खेलना….”

रोहित शर्मा के कोच ने दी फॉर्म में आने के लिए अहम सलाह- कहा, “घरेलू क्रिकेट खेलना….”

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अच्छी नहीं रही। रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक बार भी दोहरे अंक तक पहुंचने में असफल रहे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित तीन मैचों में सिर्फ 31 रन ही बना सके। उनके नेतृत्व में भारत तीन में से दो मैच हार गया।

भारत को इस सीरीज में एकमात्र जीत जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में मिली थी। इसलिए, रोहित ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे निर्णायक पांचवें टेस्ट के लिए खुद को आराम दिया।  इसके बाद उनके भविष्य को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

रोहित का टेस्ट करियर भी खत्म होने की बात कही जा रही थी। लेकिन सिडनी टेस्ट के अगले दिन रोहित शर्मा ने इंटरव्यू दिया और कहा कि वह संन्यास नहीं ले रहे हैं।

रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने दिया उन्हें सुझाव 

दिनेश लाड ने कहा,”मुझे लगता है कि रोहित के पास केवल दो लक्ष्य हैं – पहला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतना और दूसरा वनडे विश्व कप जीतना। अगर वह चाहते तो उन्हें सभी प्रारूपों (टी20 विश्व कप खिताब के बाद) से संन्यास ले लेना चाहिए था, लेकिन उन्होंने केवल टी20 क्रिकेट से संन्यास लिया। वह अकेले क्रिकेटर नहीं हैं जो रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। उन्हें टेस्ट मैचों की तैयारी के लिए एक या दो घरेलू मैच खेलने चाहिए।”

“टी20 क्रिकेट की वजह से बल्लेबाजों की मानसिकता बदल गई है। वह तकनीकी रूप से मजबूत क्रिकेटर हैं और पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अच्छे रन बनाए थे। अगर हम जीतते हैं, तो लोग रोहित को सर्वश्रेष्ठ कप्तान कहते हैं, लेकिन जब हम हारते हैं तो लोग कहते हैं कि उन्हें कप्तानी नहीं आती।”

रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कर सकते हैं कप्तानी 

वहीं अब भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज 22 जनवरी से शुरू हो रही है, गौरतलब है कि टी20 फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद कोहली और रोहित इस सीरीज में नहीं खेलेंगे। हालांकि, इसके बाद 6 फरवरी से दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम 20 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेगी। ऐसे में इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा खेलते नजर आ सकते हैं।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...

भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात

Zaheer khan mohammad shami (Image credit Twitter – X) Zaheer Khan on Mohammad Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad shami) लंबे समय से टीम इंडिया...

‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान

Rohit sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। रहाणे का मानना...

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...