Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा की क्रिकेट अकादमी ‘CricKingdom’ ने इस देश में खोला नया ब्रांच, धवल कुलकर्णी ने किया उद्घाटन

रोहित शर्मा की क्रिकेट अकादमी CricKingdom ने इस देश में खोला नया ब्रांच धवल कुलकर्णी ने किया उद्घाटन

Rohit Sharma’s CricKingdom Academy (Source X)

Rohit Sharma’s Crickingdom Academy: भारत और मुंबई के पूर्व तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने हाल ही में इंडोनेशिया में रोहित शर्मा की क्रिकेट अकादमी ‘क्रिककिंगडम’ के एक और ब्रांच का उद्घाटन किया। बता दें कि, ‘क्रीककिंगडम’ भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा की क्रिकेट कोचिंग अकादमी है जो प्रत्येक देश भर में फैल रही है। इस अकादमी के वैश्विक विस्तार में इंडोनेशिया में खोला गया यह कोचिंग सेंटर एक माइलस्टोन के बराबर है।

रोहित शर्मा की क्रीककिंगडम अकादमी किन-किन देशों में है?

इंडोनेशिया से पहले ‘क्रिक किंगडम’ भारत, सिंगापुर, संयुक्त राज्य अमेरिका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया में फैला हुआ था। यह अकादमी रोहित शर्मा के विरासत के तौर पर देखी जा रही है। अनुभवी भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा के भाई विशाल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पूर्व तेज गेंदबाज कुलकर्णी के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की और अकादमी की बढ़ती पहुंच पर प्रकाश डाला है।

रोहित के भाई विशाल शर्मा ने लिखा, “जकार्ता के दिल में, खोला गया यह क्रिकिंगडम क्रिकेट अकादमी हर युवा क्रिकेटर को सफलता का मार्ग दर्शन प्रदान करेगी। यह लॉन्च सिर्फ एक इवेंट नहीं है, बल्कि एक विरासत की शुरुआत है जो जकार्ता में क्रिकेट के भविष्य को आकार देगी। आने वाले भविष्य में हमारे पार्टनर को ढेर सारी सफलता की शुभकामनाएं। “

कब क्रिकेट खेलते दिखाई देंगे रोहित शर्मा?

रोहित शर्मा ने हाल ही में 3 मैचों की वनडे सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया का नेतृत्व किया था। हालांकि, भारत को इस मुकाबले में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।  इस सीरीज के बाद भारतीय टीम 40 दिन के ब्रेक पर है। भारतीय टीम इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहेगी। इस बीच बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत में खेले जाने वाले दलीप ट्रॉफी का रोमांच देखने को मिलेगा।

बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के मद्देनजर भारतीय खिलाड़ियों को दलीप ट्रॉफी खेलने के लिए कहा गया है। इसलिए, विराट कोहली, रोहित शर्मा जसे बड़े नाम एक-दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आएंगे

আরো ताजा खबर

23 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से हराया आईपीएल 2026 के 67वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल...

“नए मौकों की तलाश में” Vijay Shankar ने डोमेस्टिक क्रिकेट और IPL से की संन्यास की घोषणा

Vijay Shankar retires from domestic cricket and IPL (image via getty) ऑलराउंडर विजय शंकर ने घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। अपने...

‘उसे अगला सचिन मत कहिए’ वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिनेश कार्तिक की बड़ी अपील

Dinesh Karthik Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम काफी चर्चा में है। आईपीएल 2026 में शानदार...

IPL 2026: ‘यह धोनी की CSK नहीं है’ – CSK के एलिमिनेट होने के बाद अश्विन ने की बड़े बदलाव की मांग

IPL 2026 Dhoni’s CSK Ravichandran Ashwin (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सफर बेहद निराशाजनक तरीके से खत्म हुआ। गुजरात टाइटंस के खिलाफ...