Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा अगर RCB जाते हैं तो यह IPL के इतिहास का सबसे बड़ा”- मेगा ऑक्शन से पहले एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान

AB de Villiers and Rohit Sharma. (Image Source: X)

साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स का मानना ​​है कि अगर रोहित शर्मा IPL के आगामी सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में शामिल होने का फैसला करते हैं, तो यह टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा कदम साबित हो सकता है। रोहित के मुंबई इंडियंस छोड़ने की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि यह कदम हर तरफ सुर्खियां बटोरेगा।

बता दें कि, जब से MI ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या का ट्रेड किया है तब से टीम में कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी के बाद टीम दो गुटों में बंट गई, जिसका असर परफॉर्मेंस पर साफ देखने को मिला। अब आईपीएल 2025 से पहले एक मेगा ऑक्शन होना है और कयास लगाए जा रहे हैं कि, रोहित अगले सीजन से पहले मुंबई का साथ छोड़ सकते हैं।

रोहित शर्मा को लेकर एबी डिविलियर्स ने दिया बड़ा बयान

अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव सवाल जवाब सत्र के दौरान डिविलियर्स ने रोहित शर्मा के आईपीएल फ्यूचर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। डिविलियर्स ने कहा कि, मुंबई स्थित फ्रेंचाइजी के प्रति उनकी वफादारी को देखते हुए वह रोहित को एमआई से आरसीबी में जाते नहीं देख रहे हैं।

डिविलियर्स ने यूट्यूब पर लाइव प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान कहा कि, “रोहित की कमेंट पर मैं लगभग हंस पड़ा। अगर रोहित मुंबई इंडियंस से आरसीबी में चले जाते हैं तो यह काफी बड़ी खबर होगी। वाह! सुर्खियों की कल्पना कीजिए। यह हार्दिक पांड्या के कदम से भी बड़ी होगी। वह गुजरात टाइटन्स से वापस मुंबई चले गए, जो हालांकि बहुत बड़ा आश्चर्य नहीं था।”

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन अगर रोहित मुंबई से आरसीबी में अपने प्रतिद्वंद्वियों से जुड़ने के लिए चले जाते हैं…हे भगवान! मुझे नहीं लगता कि वहां कोई विकल्प है। मुझे नहीं लगता कि मुंबई इंडियंस रोहित को छोड़ देगा। मैं इसे शून्य या 0.1 प्रतिशत संभावना दूंगा।”

আরো ताजा खबर

टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट हॉल की लिस्ट में मिचेल स्टार्क से आगे तैजुल इस्लाम

Taijul Islam (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए नया इतिहास रच...

‘यह बहुत सम्मान की बात होगी’ इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान बनने की संभावना पर हैरी ब्रूक

Harry Brook (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज और मौजूदा व्हाइट-बॉल कप्तान हैरी ब्रूक ने पहली बार टेस्ट टीम की कप्तानी को लेकर खुलकर अपनी राय रखी...

“मुझे ऐसा कुछ नहीं दिखता”: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की मांग और हाइप पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर बना हुआ...

इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले नेट्स में गरजे वैभव सूर्यवंशी; भारतीय स्टार गेंदबाजों की जमकर की धुनाई, देखें वीडियो

Vaibhav Sooryavanshi Smashes Senior India Bowlers in Nets Ahead of England T20Is (image via getty) इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20आई से पहले डरहम में भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान...