Skip to main content

ताजा खबर

“रोहित भाई और गौती सर ने मुझसे कहा कि मैं जिस तरह से खेलना चाहता हूं”- POTM अवॉर्ड मिलने के बाद बोले यशस्वी

Yashasvi Jaiswal (Photo Source: X)

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपूर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला गया। बारिश से बाधित इस मैच को टीम इंडिया ने 7 विकेट से अपने नाम किया। हालांकि इस मुकाबले में वैसे सभी डिपार्टमेंट में टीम इंडिया के प्लेयर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन एक प्लेयर जिसने अपनी खेल से सभी का ध्यान आकर्षित किया वो थे यशस्वी जायसवाल। इस युवा बल्लेबाज ने मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाया।

उन्होंने ये दोनों अर्धशतक 100 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बनाए। उनकी इसी प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें इस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। उन्होंने पहली पारी में 51 गेंदों में 72 रन की पारी खेली थी, तो वहीं दूसरी पारी में 45 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए। बल्लेबाजी के साथ-साथ उन्होंने फील्डिंग में भी अपना योगदान दिया और कुछ शानदार कैच पकड़े।

प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिलने के बाद यशस्वी जायसवाल ने दिया बड़ा बयान

प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के बाद जायसवाल ने कहा कि, मुझे लगता है कि मैं बस यही सोच रहा था कि मैं अपनी टीम के लिए क्या कर सकता हूं। चेन्नई में स्थिति अलग थी और यहां अलग. मैं बस वह करने की कोशिश कर रहा था जो मुझे अपनी टीम के लिए करना चाहिए और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा था। हर पारी महत्वपूर्ण है. मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करता हूं और उसी तरीके से तैयारी करता हूं।’

रोहित भाई और गौती सर ने मुझसे कहा कि मैं जिस तरह से खेलना चाहता हूं, वैसे खेलूं। हमने बातचीत की कि हमें कम से कम कुछ स्कोर बनाना होगा और हम खुलकर खेल सकते हैं। मैं यह गेम जीतना चाहता था और हम बस इसके लिए जा रहे थे।

আরো ताजा खबर

रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया 

Rahmat Shah (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने हशमतुल्लाह शाहीदी के इस्तीफे के बाद, अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट...

ZIM vs IND, 1st T20I: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में बरसात करेगी मैच का मजा किरकिरा? देखें मौसम रिपोर्ट

ZIM vs IND, 1st T20I: Will rain play spoilsport at Harare Sports Club? (image via X) भारत और जिम्बाब्वे के बीच गुरुवार, 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में तीन...

कुलदीप यादव की काउंटी क्रिकेट में एंट्री! सचिन तेंदुलकर की पुरानी टीम ‘यॉर्कशायर’ का थामा हाथ

Kuldeep Yadav (Photo Source: Getty Images) भारत के स्टार लेफ्ट-आर्म रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव ने मौजूदा सीजन के लिए यॉर्कशायर के साथ विदेशी खिलाड़ी के तौर पर जुड़कर अपने करियर के...

SM Trends: 22 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी संग, भारत के इंग्लैंड दौरे के बाद प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे...