Skip to main content

ताजा खबर

रिकी पोंटिंग के आते ही पंजाब किंग्स टीम में हुए दो बड़े बदलाव, दो दिग्गजों की हुई छुट्टी

Trevor Bayliss (Pic Source-X)

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स में दो बड़े बदलाव हुए हैं। बता दें कि हाल ही में पंजाब किंग्स ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। रिकी पोंटिंग इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स टीम के मुख्य कोच के रूप में कार्य कर चुके हैं।

हालांकि रिकी पोंटिंग के पंजाब किंग्स टीम में जुड़ने के बाद दो दिग्गजों को फ्रेंचाइजी से बाहर कर दिया गया है। दरअसल, डाइरेक्टर ऑफ क्रिकेट डेवलपटमेंट संजय बांगर और हेड कोच ट्रेवर बेलिस को फ्रेंचाइजी ने उनके पद से हटा दिया है। क्रिकेइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक ये फैसला बोर्ड मेंबर्स ने एक मीटिंग के बाद लिया, जिसमें टीम के 4 को-ओनर्स शामिल हैं।

बांगर टीम इंडिया के लिए बैटिंग कोच की भूमिका में रह चुके हैं। इस दौरान वह विराट को उनकी बल्लेबाजी में मदद करते थे। इतना ही नहीं 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजी कंसलटेंट रहने के दौरान भी उन्होंने विराट कोहली को बल्लेबाजी की काफी महत्वपूर्ण टिप्स दी हुई है।

पंजाब किंग्स टीम के प्रदर्शन की बात की जाए तो पिछले कुछ सीजन में उन्होंने काफी निराशाजनक खेल खेला है। टीम ने अपने स्क्वॉड में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए लेकिन उन्हें इसका सकारात्मक रिजल्ट नहीं मिला। आईपीएल 2024 में पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल पर 9वें नंबर और उसके 2023 सीजन में 8वें नंबर पर रही थी। बेलीस ने 2022 में हेड कोच के तौर पर टीम की कमान संभाली थी। बेलिस ने अनिल कुंबले को रिप्लेस किया था, जो 2020 से 2022 तक पंजाब किंग्स के हेड कोच थे।

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में पंजाब किंग्स जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेगी

बता दें कि, पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2014 में अंतिम बार प्लेऑफ में क्वालीफाई किया था। इसके बाद से ही उनके प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में टीम जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

भले ही आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पंजाब किंग्स क्वालीफाई ना कर पाई हो लेकिन उन्होंने कुछ मुकाबलों में अपनी छाप जरूर छोड़ी थी। शिखर धवन के चोटिल होने के बाद सैम करन को पंजाब टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था और उनकी कप्तानी में टीम ने अंतिम लेग में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। अब पंजाब किंग्स पहली बार आईपीएल 2025 में इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को जीतना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...