
Ricky Ponting and Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)
स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) भारतीय क्रिकेट टीम का रेड बाॅल क्रिकेट में एक अहम हिस्सा हैं। पंत टीम इंडिया के लिए खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट में कुछ यादगार पारी खेल चुके हैं, जिसमें साल 2021 में गाबा में खेली गई 89* रनों की पारी को कौन भूल सकता है।
26 वर्षीय पंत ने अभी तक भारतीय टीम के लिए कुल 33 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने पांच शतक लगाए हैं, जो पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी द्वारा 90 टेस्ट मैचों में लगाए 6 शतक के काफी नजदीक है। पंत ने यह कारनामा धोनी से एक तिहाई कम खेले गए मैचों में ही हासिल कर लिया है।
दूसरी ओर, अब इस बात को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर रिकी पाॅन्टिंग (Ricky Ponting) ने ऋषभ पंत की धोनी से तुलना करते हुए बड़ा बयान दिया है। पाॅन्टिंग का कहना है कि पंत एक सीरियस क्रिकेटर हैं, और यह उनकी बल्लेबाजी में झलकता है।
रिकी पाॅन्टिंग ने ऋषभ पंत की धोनी से की तुलना
बता दें कि हाल में स्काई स्पोर्ट्स के साथ एक चर्चा करते हुए रिकी पाॅन्टिंग ने कहा- हम सभी ने उसे (पंत) खेलते हुए देखा है और स्टंप माइक में उसे सुना है। वह ग्रुप का एक शानदार कैरेक्टर है। वह अपने क्रिकेट से प्यार करता है, वह मैच विनर है, वो यही है।
पाॅन्टिंग ने आगे कहा- उसके पास 4-5 टेस्ट शतक हैं और 9 बार 90 के आंकड़ें में भी पहुंचा है, जो धोनी के खेले गए टेस्ट मैचों (90) से कितना अच्छा है। वह क्रिकेट में कितना अच्छा किरदार है। वह एक गंभीर क्रिकेटर है।
दूसरी ओर, आपको पंत के टेस्ट करियर के बारे में जानकारी दें, तो उन्होंने खेले गए 33 टेस्ट मैचों में 43.67 की औसत से कुल 2271 रन बनाए हैं। साथ ही पंत के बल्ले से 5 शतक भी निकल चुके हैं। तो वहीं धोनी ने 90 टेस्ट मैचों में 38.09 की औसत से कुल 4876 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी के बल्ले से मात्र 6 शतक निकले।
IPL 2026: आईपीएल में केकेआर का खुला हार का पंजा, सीएसके ने चेपाॅक में 32 रनों से हराया
‘अगर मैं जूते खरीदता, तो खाता क्या’ बड़ी दिल पिघलाने वाली है ‘गोपालगंज के रबाडा’ साकिब हुसैन की कहानी
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर खतरा, खराब फॉर्म के बीच टीम इंडिया में बदलाव के संकेत
CSK vs KKR, Top 10 Memes: चेन्नई बनाम कोलकाता मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

