Skip to main content

ताजा खबर

रिंकू सिंह ने बैटिंग करने के चक्कर में कराया शिवम दुबे को रन आउट! वीडियो में देखें फिर दुबे का रिएक्शन

रिंकू सिंह ने बैटिंग करने के चक्कर में कराया शिवम दुबे को रन आउट! वीडियो में देखें फिर दुबे का रिएक्शन

Shivam Dube Run Out (Source X)

भारत और जिम्बाब्वे के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के पांचवें मैच में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद संजू सैमसन के अर्धशतक की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 167 रन बनाए।

शिवम दुबे को रिंकू सिंह ने कराया रन आउट

टीम इंडिया 19 ओवर के बाद 5 विकेट खोकर 153 रन के स्कोर पर थी। शिवम और रिंकू सिंह क्रीज पर थे। दुबे ने तब तक 2 चौके और 2 छक्के लगाए थे और वह 12 गेंद पर 26 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं, रिंकू सिंह 2 रन बनाकर खेल रहे थे।

शिवम दुबे आज मूड में थे और गेंदबाजों की अच्छी तरीके से धुलाई कर रहे थे। लेकिन 20वें ओवर की पहली गेंद पर वह रिंकू सिंह की वजह से रन आउट हो गए। दरअसल, रिंकू सिंह क्रीज पर थे और उन्होंने शॉट खेला।

इधर शिवम दुबे रन लेने के लिए दौड़े और क्रीज तक पहुंच भी गए थे, लेकिन रिंकू सिंह ने रन लेने से मन किया और वह वापस नॉन-स्ट्राइकर एंड पर भागे। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और वह रन आउट कर दिए गए। इसके बाद उन्होंने रिंकू सिंह की तरफ गुस्से से भी देखा लेकिन वह दुबे की तरफ नहीं देख रहे थे।

टीम इंडिया के बल्लेबाज हुए आज फेल 

इस मैच में भारत की शुरुआत अच्छी रही। पारी की पहली ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने 13 रन बनाए। दरअसल, सिकंदर रजा ने पहली ही गेंद नो बॉल फेंकी जिस पर जायसवाल ने छक्का जड़ दिया। इसके बाद फ्री हिट का फायदा उठाते हुए उन्होंने एक और छक्का जड़ दिया। हालांकि, इस ओवर की चौथी गेंद पर रजा ने उन्हें आउट कर दिया और वह 12 रन बनाकर पवेलियन चले गए।

इसके बाद अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी करने आए और सिर्फ 14 रन ही बना सके। पावरप्ले में भारत ने तीन विकेट गंवाए थे। कप्तान गिल का बल्ला भी शांत रहा, वह सिर्फ 13 रन ही बना सके। इसके बाद संजू सैमसन और रियान पराग ने पारी संभाली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी की। पंद्रहवें ओवर में मावुता ने पराग को अपना शिकार बनाया और वह 22 रन बनाकर आउट हुए।

संजू सैमसन इस मैच में 58 रन की तूफानी पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 40 गेंदों में अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया। विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी पारी के दौरान एक चौका और चार छक्के लगाए। इस मैच में शिवम दुबे ने 26 रन बनाए और रिंकू 11 रन और सुंदर एक रन बनाकर नाबाद रहे। जिम्बाब्वे के लिए मुजाराबानी ने दो विकेट लिए जबकि रजा, रिचर्ड और मावुता ने एक-एक विकेट लिया।

আরো ताजा खबर

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...