Skip to main content

ताजा खबर

राहुल द्रविड़ बोले, “अच्छा पैसा मिलेगा तो बायोपिक में खुद करूंगा एक्टिंग!”; पढिए उनका मजेदार कमेंट

राहुल द्रविड़ बोले अच्छा पैसा मिलेगा तो बायोपिक में खुद करूंगा एक्टिंग पढिए उनका मजेदार कमेंट

Rahul Dravid (Photo Source: Getty Images)

CEAT क्रिकेट पुरस्कार समारोह मुंबई में आयोजित किया गया। इस समारोह में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा समेत मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज खिलाड़ी मौजूद थे।

इस साल दमदार प्रदर्शन कर भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा को क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही भारत को ट्रॉफी जिताने में अहम योगदान देने वाले पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया है।

राहुल द्रविड़ ने कभी वर्ल्ड कप में नहीं खेला  लेकिन टीम इंडिया को बतौर हेड कोच उन्होंने अपने कोचिंग के आखिरी कार्यकाल में सालों के बाद एक आईसीसी ट्रॉफी दिलाई है। टी20 वर्ल्ड कप 2022, वनडे वर्ल्ड कप 2023 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया ने उनके कोचिंग में शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन वह ट्रॉफी से बस 1 कदम की दूरी पर रह जाते थे। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 में उन्होंने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई।

राहुल द्रविड़ पर बायोपिक बनेगी तो कौन निभाएगा उनका किरदार?

हाल ही में युवराज सिंह के ऊपर बायोपिक बनाने का ऐलान किया गया है, इसके साथ ही एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर, प्रवीण तांबे और उनके शानदार क्रिकेट करियर पर मूवी बन चुकी है। इस बीच जब राहुल द्रविड़ से पूछा गया कि अगर उनके ऊपर बायोपिक बनेगी तो वह किसे अपना कैरेक्टर प्ले करते देखना चाहेंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि राहुल द्रविड़ ने किसका नाम लिया होगा?

राहुल द्रविड़ ने हंसते हुए जवाब दिया-

“अगर अच्छा पैसा मिलेगा तो मैं खुद कर लूँगा”

टीम इंडिया की कोचिंग छोड़ने के बाद अब क्या कर रहे हैं राहुल द्रविड़ 

टीम इंडिया के हेड कोच पद से इस्तीफा देने के बाद राहुल द्रविड़ अपने करियर के अगले पड़ाव की तलाश में है। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ इन्जॉय कर रहे हैं और आराम मोड में है। हालांकि, कुछ खबरें हैं कि वह आईपीएल की किसी एक टीम के मेंटर के तौर पर अपना करियर आगे बढ़ा सकते हैं।

আরো ताजा खबर

AUS vs ENG: T20I सीरीज से बाहर हुए विल जैक्स, कैच पकड़ने के चक्कर में तुड़वा बैठे थे हाथ!

Will Jacks (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर विल जैक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहले टी20 मुकाबले के दौरान...

“कभी मुझे भी नेट में बॉलिंग करने आना” – सचिन तेंदुलकर का रणवीर सिंह को खास न्योता, देखें वायरल वीडियो

Ranveer Singh and Sachin Tendulkar(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई में आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स...

“मैं हमेशा छक्के के साथ शतक पूरा करने की कोशिश करता हूं”: वेलिंगटन में ऐतिहासिक शतक के बाद बोले ऋषभ पंत

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। वेलिंगटन के...

SM Trends: 22 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) हिंदुस्तान टाइम्स और डेक्कन हेराल्ड की 21 नवंबर, 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए...