Skip to main content

ताजा खबर

राष्ट्रपति भवन पहुंचे सचिन तेंदुलकर, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

राष्ट्रपति भवन पहुंचे सचिन तेंदुलकर, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

Sachin Tendulkar & Family meet India President (Photo Source: X)

पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान उनकी पत्नी अंजली तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर भी साथ में मौजूद थीं। तेंदुलकर “राष्ट्रपति भवन विमर्श श्रृंखला” में एक अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसमें कुछ प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।

सचिन ने भारत की राष्ट्रपति को अपनी साइन वाली भारतीय टेस्ट जर्सी भी भेंट की। प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया द्वारा सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा किया गया है, जिसमें सचिन तेंदुलकर और उनके परिवार के साथ मुलाकात के दौरान हुई बातचीत का उल्लेख किया गया है।

प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया ने साझा किया खास पोस्ट-

प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्ट में लिखा है,

“क्रिकेट के दिग्गज श्री सचिन तेंदुलकर ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। बाद में, आरबी पहल ‘राष्ट्रपति भवन विमर्श श्रृंखला’ के तहत एक सेशन में, उन्होंने एक क्रिकेटर के रूप में अपनी जर्नी के सिद्धांतों को साझा किया,”

राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में तेंदुलकर ने इस बारे में बात की कि, किस प्रकार खेल सभी के साथ समान बर्ताव करते हैं और किस प्रकार यह आपको टीम के साथियों को समझने में मदद करता है। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के साथ अपने रिश्ते का उदाहरण दिया, जो उनके पूरे करियर में उनके लॉन्ग-स्टैंडिंग ओपनिंग पार्टनर में से एक थे। उन्होंने युवराज सिंह के बारे में भी बात की, जो वर्ल्ड कप 2011 के दौरान कैंसर से जूझ रहे थे।

सचिन तेंदुलकर ने यह भी बताया कि, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मैंने भुवनेश्वर में वर्ल्ड कप हॉकी के बारे में बात की जिसे मैंने अपने दोस्ट दिलीप तिर्की के साथ बैठकर देखा था। हमने ओडिशा के खाने के बारे में बात की। जब मैं राष्ट्रपति भवन के गलियों से गुजर रहा था तो मैंने दीवारों पर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की फोटो देखी, यह देखकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए।”

আরো ताजा खबर

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले टॉप 4 गेंदबाज

top 4 bowlers with most number of dot balls in the IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग जोरदार बैटिंग और ज्यादा स्कोर वाले मैचों के लिए मशहूर है,...

गेल, कोहली या राशिद खान नहीं, एबी डिविलियर्स ने बताया सबसे महान T20 खिलाड़ी

AB De Villiers Names Greatest T20 Player (image via X) एबी डिविलियर्स ने जसप्रीत बुमराह को अब तक का सबसे महान टी20 खिलाड़ी बताया है। उन्होंने इस भारतीय तेज गेंदबाज...

काबुल हमले में 400 अफगानियों की मौत के बाद राशिद खान और मोहम्मद नबी ने पाकिस्तान पर लगाया ‘वाॅर क्राइम’ का आरोप

Rashid Khan and Mohammad Nabi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर राशिद खान और मोहम्मद नबी ने काबुल में एयरस्ट्राइक में मारे गए लोगों को लेकर पाकिस्तानी की...

IPL 2026 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े ‘हिटमैन’, देखें वायरल वीडियो!

IPL 2026: Rohit Sharma (image via X) मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 2026 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से पहले आधिकारिक तौर पर फ्रेंचाइजी की टीम के साथ जुड़...