Skip to main content

ताजा खबर

राशिद खान वसीम अकरम से बड़े क्रिकेटर है: राशिद लतीफ ने दिया हैरतअंगेज बयान

Rashid Khan (Photo Source: Getty Images)

अफगानिस्तान टीम के अनुभवी खिलाड़ी राशिद खान का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उनकी फैन फॉलोइंग भी पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। इंडियन प्रीमियर लीग में भाग लेने वाले राशिद खान अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में भी काफी अच्छी गेंदबाजी की है और विरोधी टीम के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डाला है।

यही नहीं राशिद खान टी20 क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। उन्होंने अभी तक इस फॉर्मेट में 161 विकेट झटके हैं। इस लिस्ट में पहले पायदान पर न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज टिम सऊदी हैं जिन्होंने टी20 प्रारूप में 164 विकेट झटके हैं।

हाल ही में राशिद खान को लेकर पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी राशिद लतीफ ने बड़ा बयान दिया है। राशिद लतीफ का मानना है कि राशिद खान पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम से भी बड़े हैं।

इंडिया टुडे के मुताबिक राशिद लतीफ ने कहा कि,’राशिद खान वसीम अकरम से भी बड़े हैं। मुझे माफ कीजिएगा लेकिन राशिद खान का Stature ज्यादा बड़ा है। रशीद के लिए मेरे पास सिर्फ एक ही सलाह है। अपनी टेस्ट टीम को बेहतर करें और पाकिस्तान के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा टेस्ट मैच खेले।’

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी राशिद खान को अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जाएगा

आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी राशिद खान को जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए देखा जाएगा। राशिद खान अपनी शानदार गेंदबाजी से किसी भी टीम के खिलाफ काफी घातक साबित हो सकते हैं। आगामी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अफगानिस्तान को तगड़ा झटका लगा है।

शानदार मिस्ट्री स्पिनर Allah Ghazanfar चोटिल हो गए हैं और उनकी जगह टीम में मुजीब उर रहमान को शामिल किया गया है। Allah Ghazanfar की कमी अफगानिस्तान को काफी खलने वाली है। हालांकि उनकी जगह टीम में शामिल हो चुके मुजीब उर रहमान को भी आगामी टूर्नामेंट में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए यह रही अफगानिस्तान टीम:

हाशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहीम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज़, सेदिकुल्लाह अताल, रहमत शाह, इक़राम अलीख़िल, गुलबदीन नाइब, अजमतुल्लाह ओमारज़ाई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नंगेयालिया खरोटे, नूर अहमद, फज़लहक फ़ारूकी, फरिद मलिक, नवीद जादरान

रिजर्व: दरवेश रसूली, बिलाल सामी

আরো ताजा खबर

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...

Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 21 जून को दांबुला में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों...

‘ईशान किशन को नंबर 3 पर करना होगा इंतजार, कोहली की जगह अटूट’ इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद कैफ ने चुना भारतीय लाइनअप

IND vs AFG, 2nd ODI (image via getty) भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे से पहले...

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली को फिटनेस क्लीयरेंस लेने को कहा गया: रिपोर्ट्स 

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली भारत की व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, पूर्व कप्तान...