Skip to main content

ताजा खबर

रावलपिंडी में पाकिस्तान को बांग्लादेश ने हराया, अहमद शहजाद ने PCB की लगाई जमकर क्लास

PAK vs BAN (Photo Source: Getty Images)

दिग्गज खिलाड़ी अहमद शहजाद इस बात से काफी निराश है कि रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हराया। बता दें, बांग्लादेश ने टेस्ट में पहली बार पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। बांग्लादेश के सभी खिलाड़ियों ने पहले टेस्ट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

अहमद शहजाद के मुताबिक पाकिस्तान टीम के चयनकर्ता घरेलू क्रिकेट से टैलेंटेड खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं कर रहे हैं और उनका चयन का तरीका बहुत ही गलत है। पहला टेस्ट जीतने के बाद दो मैच की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे है।

अहमद शहजाद ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘मैंने कभी भी पाकिस्तान को अपनी जिंदगी में इतना नीचे गिरते हुए नहीं देखा है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग को लेकर बातचीत करनी चाहिए। टीम ने तीनों ही डिपार्टमेंट पर निराशाजनक प्रदर्शन किया। पाकिस्तान क्रिकेट काफी तेजी से नीचे गिर गया है और उन्हें इस हार से रिकवर होने में भी समय लगेगा। अफगानिस्तान के खिलाफ मिली हार को पाकिस्तान टीम अभी तक रिकवर नहीं कर पाई है।

मैंने यह बात पहले भी बोली थी कि अगर आप छोटे समय के लिए फैसला लेंगे तो इससे आपके क्रिकेट में काफी प्रभाव पड़ेगा। पाकिस्तान क्रिकेट अंधेरे में जा रहा है और बांग्लादेश के खिलाफ हमें मैच नहीं हारना चाहिए था। खिलाड़ियों की गलती नहीं है, PCB ने उन खिलाड़ियों को नहीं चुना जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। यह बात मैं अच्छी तरह से जानता हूं कि घरेलू क्रिकेट में ज्यादा खिलाड़ी नहीं है लेकिन जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें राष्ट्रीय टीम में जरूर शामिल किया जाना चाहिए था।’

दोनों टीमों के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट 30 अगस्त से शुरू हो रहा है

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट 30 अगस्त से रावलपिंडी में शुरू हो रहा है। भले ही पहले टेस्ट में मेजबान ने अच्छा प्रदर्शन ना किया हो लेकिन दूसरे में वो जबरदस्त वापसी करने को देखेंगे।

बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ मेजबान का प्रदर्शन फील्डिंग डिपार्टमेंट में भी खराब रहा है। बल्लेबाजी की बात की जाए तो मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील के अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी अभी तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाया है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 16 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) एक अहम घटनाक्रम में, कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर...

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी!

IPL 2026 M. Chinnaswamy Stadium (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। कर्नाटक सरकार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कर्नाटक...

IPL 2026: विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल-टाइम बेस्ट IPL XI, ये हैं उनके टॉप चॉइस!

IPL: Virat Kohli picks his all time RCB XI (image via getty) भारतीय दिग्गज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अब तक की...

‘हम पहला ही उड़ा देंगे’ – वैभव सूर्यवंशी ने IPL डेब्यू पर संजू सैमसन, राहुल द्रविड़ के साथ बातचीत का खुलासा किया

Vaibhav Sooryavanshi (image via X) वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में अपने आईपीएल डेब्यू से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था, जहां उन्होंने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर...