Skip to main content

ताजा खबर

“रात 2:30 बजे रोहित ने मुझे मैसेज किया और कमरे में बुलाया”- हिटमैन को लेकर पीयूष चावला का बड़ा खुलासा

Rohit Sharma & Piyush Chawla (Photo Source: X)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ लीडरशिप क्वालिटी के लिए भी जाने जाते हैं। भारतीय टीम और आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए रोहित सबसे सफल कप्तान में से एक रहे हैं। जून में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित की कप्तानी में भारत चैंपियन बना था। रोहित के नेतृत्व में ही टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक का सफर तय किया था।

इस बीच दिग्गज लेग स्पिनर पीयूष चावला ने रोहित शर्मा और उनके बीच आधी रात को डेविड वॉर्नर को आउट करने के लिए हुई मीटिंग को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। पिछले कुछ सालों में कई प्लेयर्स रोहित शर्मा के नेतृत्व में खेलने को लेकर अपना अनुभव बताया है। पीयूष चावला ने 2023 सीजन में 16 मैचों में 22 विकेट लिए थे और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने थे।

रोहित शर्मा की लीडरशिप को लेकर पीयूष चावला ने किया बड़ा खुलासा

पीयूष ने शुभंकर मिश्रा के साथ पॉडकास्ट में उस घटना के बारे में बताया, जब रोहित ने दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को आउट करने का प्लान बनाने के लिए रात को 2:30 बजे उनको अपने कमरे में बुलाया था। चावला ने कहा, ”मैंने उसके साथ काफी क्रिकेट खेला है, इसलिए उसके साथ अच्छी बॉन्डिंग है। हम फील्ड के बाहर भी साथ में होते हैं।

एक बार रात में ढाई बजे उसने मुझे मैसेज किया और पूछा, ”जगे हो? उनसे कागज पर एक फील्ड बनाया और उन्होंने मुझसे वार्नर को आउट करने के बारे में चर्चा की। उस समय भी वह यही सोच रहा था कि वह मुझसे बेस्ट कैसे हासिल कर सकता है।”

चावला ने आगे कहा, “एक कप्तान होता है, फिर एक लीडर होता है। वह कप्तान नहीं है, वह लीडर है। चाहे वह 2023 वनडे वर्ल्ड कप हो या 2024 टी20 वर्ल्ड कप, जिस तरह से उसने बल्लेबाजी की, उसने इस तरह से टोन सेट किया कि उसने अगले बल्लेबाजों के लिए इसे आसान बना दिया। वह एक सच्चा लीडर है। वह आपको पूरी छूट देता है।”

আরো ताजा खबर

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त 

ZIM vs IND 2nd t20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जुलाई, रविवार को हरारे...

क्या वनडे क्रिकेट से रिटायर होने जा रहे हैं रोहित शर्मा? बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की चर्चाओं पर आखिरकार बीसीसीआई की ओर से बड़ा बयान...

मयंक यादव और अशोक शर्मा भारत के तेज गेंदबाजी पूल में अच्छे नए खिलाड़ी हैं: सुनील जोशी

Mayank Yadav and Ashok Sharma (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे दौरे पर भारत के कार्यवाहक गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव और अशोक शर्मा की...

इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर भड़का पूर्व कप्तान, बोले- गंभीर ने आखिर ऐसा फैसला क्यों लिया?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान टीम से बाहर किए जाने...