Skip to main content

ताजा खबर

राजभोग’ मिठाई खाकर वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में ठोका था अर्धशतक, खुद किया खुलासा, देखें वीडियो

राजभोग’ मिठाई खाकर वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में ठोका था अर्धशतक, खुद किया खुलासा, देखें वीडियो

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2026 में अपने पहले ही मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया। सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने 15 गेंदों में शानदार अर्धशतक लगाकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया। उनके इस तूफानी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराकर, सीजन का आगाज जीत के साथ किया।

चेन्नई की टीम में मैट हेनरी और नूर अहमद जैसे इंटरनेशनल गेंदबाज शामिल थे, लेकिन वैभव ने बिना किसी डर के इन सभी पर अटैक किया। उन्होंने बड़े-बड़े छक्के लगाते हुए मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया और राजस्थान को आसान जीत दिलाई।

मैच के बाद एक मजेदार पल भी देखने को मिला, जब वैभव अपनी टीम बस में चढ़ रहे थे। उस दौरान उनके साथी खिलाड़ी ध्रुव जुरेल ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, ‘बहुत बढ़िया खेला।’ तो वैभव सूर्यवंशी ने जुरेल की बात का जबाव देते हुए कहा कि वह आज राजभोग मिठाई खाकर खेलने गए थे।

वैभव सूर्यवंशी का ‘राजभोग’ वाला मजेदार खुलासा

इस पर मुस्कुराते हुए वैभव ने अपनी शानदार पारी का राज बताते हुए कहा, ‘आज मैं मैच से पहले राजभोग मिठाई खाकर गया था।’ उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस को खूब पसंद आया।

दिलचस्प बात यह है कि वैभव ने मैच से तीन दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। उन्होंने बताया कि वह अपने जन्मदिन पर ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाए थे, क्योंकि वह जल्दी सो गए थे और केक कटिंग भी नहीं कर सके। उन्होंने मजाक में कहा कि वह केक लगाने से बचना चाहते थे, इसलिए जल्दी सोना बेहतर समझा।

हालांकि, उन्होंने अपने शानदार खेल से जन्मदिन का जश्न मैदान पर ही मना लिया। उनकी इस पारी ने साबित कर दिया कि वह आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारे बन सकते हैं।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...