Skip to main content

ताजा खबर

रवि शास्त्री को Cardiff Metropolitan University द्वारा Honorary Fellowship से किया गया सम्मानित

रवि शास्त्री को Cardiff Metropolitan University द्वारा Honorary Fellowship से किया गया सम्मानित

Ravi Shastri (Photo Source: X/Twitter)

पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी और कमेंटेटर रवि शास्त्री को कार्डिफ मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी द्वारा मानद फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। रवि शास्त्री को यह सम्मान क्रिकेट में उनके चार दशक से अधिक के योगदान को देखते हुए दिया गया है।

शास्त्री को यह पुरस्कार ऐतिहासिक ग्लैमरगन सोफिया गार्डन मैदान पर दिया गया, जो ग्लैमरगन काउंटी क्रिकेट क्लब का घरेलू मैदान है। आपको बता दें यहां रवि शास्त्री ने 1980 के दशक के अंत में एक खिलाड़ी के रूप में चार सत्र खेले थे।

मैंने इस सम्मान की कभी कल्पना नहीं की थी- रवि शास्त्री

रवि शास्त्री ने खास सम्मान मिलने के बाद अपनी खुशी जाहिर की, पूर्व दिग्गज का कहना है कि उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी कि ऐसा कुछ सम्मान मिलेगा। उन्होंने BBC पर बात करते हुए कहा,

यह बहुत बड़ा सम्मान है, यह कुछ ऐसा है जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। जब मैं बहुत पहले यहां खेला था तो सोचा नहीं था कि ऐसा कुछ होगा। मैंने यहां कार्डिफ में ग्लैमरगन के लिए खेलते हुए अपने समय का आनंद लिया और वापस आकर खुशी हो रही है।

रवि शास्त्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ‘आज कार्डिफ मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी से मानद फेलोशिप प्राप्त करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’ 

शास्त्री की उपलब्धियों पर डालें एक नजर-

रवि शास्त्री ने 1981 से लेकर 1992 तक भारत का प्रतिनिधित्व किया है। भारत के 1983 वर्ल्ड कप जीत में भी उनका अहम रोल था। वह एक ओवर में छह छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी थे, उन्होंने 1985-86 रणजी सीजन में बड़ौदा के खिलाफ मुंबई के लिए खेलते हुए यह कारनामा किया था।

रवि शास्त्री टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 3 हजार रन बनाने, 150 विकेट लेने और 10 शतक बनाने की हैट्रिक पूरी करने वाले केवल पांच खिलाड़ियों में से एक हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह कमेंटेटर के रूप में भी सफल रहे।

रवि शास्त्री ने 2017 से 2021 तक भारत के हेड कोच का कार्यभार भी संभाला है, उनके नेतृत्व में टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज भी जीती है। शास्त्री ने एक दशक तक यूनिसेफ के ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी काम किया है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...