Skip to main content

ताजा खबर

रणजी ट्रॉफी में Virat Kohli क्यों नहीं कर रहे हैं दिल्ली की कप्तानी? सामने आई बड़ी वजह

रणजी ट्रॉफी में Virat Kohli क्यों नहीं कर रहे हैं दिल्ली की कप्तानी सामने आई बड़ी वजह

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

विराट कोहली 2012 के बाद पहली बार घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए तैयार हैं। भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रेलवे के खिलाफ दिल्ली के अंतिम रणजी ट्रॉफी ग्रुप मैच में खेलते हुए दिखेंगे। यह मैच बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू होने वाला है।

मंगलवार को कोहली ने दिल्ली की टीम के साथ इंटेंस अभ्यास सत्र किया। उन्होंने फुटबॉल के साथ वार्म-अप की शुरुआत की, इसके बाद नेट्स में लंबे समय तक बैटिंग की, जहां उन्होंने स्पिनरों और तेज गेंदबाजों का सामना किया। उन्होंने अपने दिन का अंत फील्डिंग अभ्यास के साथ किया। इस मैच के शुरू होने से पहले फैंस के मन में एक सबसे बड़ा सवाल ये है कि, विराट इस मैच में दिल्ली टीम की कप्तानी क्यों नहीं कर रहे हैं।

तो आपको बता दें कि, भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने लंबे समय के बाद रणजी ट्रॉफी के अपने वापसी मैच में दिल्ली का नेतृत्व करने के प्रस्ताव को विनम्रतापूर्वक अस्वीकार कर दिया है क्योंकि वह चाहते हैं कि मौजूदा सत्र के आखिरी मैच (रेलवे के खिलाफ) में नियमित कप्तान आयुष बडोनी टीम का नेतृत्व करना जारी रखें। आखिरी बार कोहली ने सितंबर 2013 में चैलेंजर ट्रॉफी टूर्नामेंट के दौरान दिल्ली का नेतृत्व किया था।

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के एक अधिकारी ने आपने नाम गोपनीय रखने के शर्त पर ‘पीटीआई’ को बताया, ‘‘विराट से पूछा गया था कि क्या वह कप्तानी करना चाहेंगे? उन्होंने कहा कि वह चाहेंगे कि आयुष टीम का नेतृत्व जारी रखें।’’

कैसा है रणजी ट्रॉफी में Virat Kohli का रिकॉर्ड?

कोहली का रणजी ट्रॉफी में अब तक का रिकॉर्ड शानदार रहा है, उन्होंने अब तक 23 मैच खेले हैं और 50.77 की औसत से 1,574 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने पांच शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं।

मैच: 23
पारी: 36
नॉट आउट: 5
रन: 1,574
हाईएस्ट स्कोर: 173
औसत: 50.77
100s/50s: 5/5

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

T20 WC 2026, IND vs SA (image via getty) साउथ अफ्रीका ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुपर 8 के मैच में भारत को 76 रन से हराकर शानदार प्रदर्शन किया।...

T20 WC 2026, Super 8: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच के बाद कुछ ऐसा है पाॅइंट्स टेबल का हाल 

India vs South Africa (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 43 में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रनों से...

T20 WC 2026: सुपर 8 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से दी करारी शिकस्त, 111 रनों पर सिमटी भारत 

IND vs SA (Image Credit- Twitter X) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 43वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज 22 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका के...

T20 WC 2026, IND vs SA: डेविड मिलर को उनकी 63 रन की अहम पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

T0 WC 2026, IND vs SA: David Miller won the POTM (image via JioHotstar) रविवार (22 फरवरी) को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से बुरी तरह...