Skip to main content

ताजा खबर

रणजी ट्रॉफी की तैयारियों में जुटे Bhuvneshwar Kumar, नेट्स से ज्यादा GYM में बिता रहे हैं समय

रणजी ट्रॉफी की तैयारियों में जुटे Bhuvneshwar Kumar, नेट्स से ज्यादा GYM में बिता रहे हैं समय

Bhuvneshwar Kumar (Image Credit- Instagram)

स्विंग के किंग यानी की Bhuvneshwar Kumar को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है, लेकिन उसके बाद भी इस खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है। जिसे लेकर ये खिलाड़ी अभी भी दिन-रात कड़ी मेहनत करने में लगा हुआ है, जिसकी झलक हाल ही में देखने को मिली है। दूसरी ओर भुवी आज भी पहले की तरह सुपर फिट हैं और आगामी सत्र की तैयारी कर रहे हैं।

काफी लंबा समय हो गया टीम इंडिया से खेले

जी हां, Bhuvneshwar Kumar को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है, जहां इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम से अपना आखिरी मैच साल 2022 में खेला था। वो मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ था और वो टी20 मुकाबला था। वैसे भुवी ने भारतीय टीम से अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था, वहीं उनका आखिरी मैच वनडे मैच भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ था और ये मैच साल 2021 में उन्होंने खेला था।

आज भी सुपर फिट हैं तेज गेंदबाज Bhuvneshwar Kumar

*Bhuvneshwar Kumar का एक वीडियो आया है सोशल मीडिया पर सामने।
*इस वीडियो में ये खिलाड़ी GYM में कड़ी मेहनत करते हुए नजर आ रहा है।
*भुवी Barbell Squat लगाते हुए नजर आए वीडियो में, मजूबत कर रहे हैं टांगों को।
*जल्द ही शुरू होने वाले रणजी सत्र की तैयारियां में जुटा है ये तेज गेंदबाज।

कुछ समय पहले मनाया था वाइफ का जन्मदिन

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nupur Nagar (@nupurnagar)

A post shared by Nupur Nagar (@nupurnagar)

युवा खिलाड़ी आ रहे हैं टीम में अब

अब टीम इंडिया में भुवी के अलावा ईशांत शर्मा और उमेश यादव का चयन नहीं होता है, जिसका कारण है युवा खिलाड़ियों की टीम में एंट्री। भारतीय टीम से अब खलील अहमद के अलावा अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आकाश दीप और आवेश खान लगातार खेल रहे हैं, तो यश दयाल का नाम भी अब टीम में आने लगा है। जिसके चलते पुराने गेंदबाजों का चयन अब बंद हो गया है और आगे के लिए टीम को तैयार किया जा रहा है। वैसे भुवी डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी करते थे, लेकिन काफी समय से वो इस काम में भी फेल हो रहे थे।

আরো ताजा खबर

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका! इबादत हुसैन दौरे से बाहर

AUS vs BAN: Ebadot Hossain (image via X) ऑस्ट्रेलिया के आगामी टेस्ट दौरे के लिए बांग्लादेश की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि तेज गेंदबाज इबादत हुसैन सीरीज से...

“इंग्लैंड के नतीजों ने टीम को एक-दूसरे के करीब लाया”: जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से पहले बोले श्रेयस अय्यर

ZIM vs IND 2026: Shreyas Iyer (image via BCCI/X) इंटरनेशनल क्रिकेट में मुश्किल दौर से गुजरने के बाद, भारतीय टी20आई कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम की वापसी की क्षमता...

23 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. ZIM vs IND 2026: आज (23 जुलाई) हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला टी20आई खेला...

रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया 

Rahmat Shah (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने हशमतुल्लाह शाहीदी के इस्तीफे के बाद, अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट...