Skip to main content

ताजा खबर

योजना के तहत ही भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेला था मैच, प्रेस कॉन्फ्रेंस में जसप्रीत बुमराह ने किया बड़ा खुलासा

योजना के तहत ही भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेला था मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में जसप्रीत बुमराह ने किया बड़ा खुलासा

Team India (Pic Source-X)

भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के महत्वपूर्ण मैच में पाकिस्तान को न्यूयॉर्क स्टेडियम में 6 रन से हराया। भारत के गेंदबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी छाप छोड़ी और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बता दें, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 119 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान एक समय काफी अच्छी स्थिति में थी और उन्होंने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 57 रन बना लिए थे और टीम को आखिरी 10 ओवर में 63 रनों की जरूरत थी जबकि उनके 9 विकेट बचे हुए थे। हालांकि इसके बाद भारतीय टीम के गेंदबाजों ने काफी अच्छी वापसी की और यह मैच अपने नाम किया। टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट झटके।

उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार अहमद को अपना शिकार बनाया। मैच के खत्म होने के बाद जसप्रीत बुमराह ने अपनी टीम के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की। जसप्रीत बुमराह ने कहा कि इस जीत से सभी खिलाड़ी खुश हैं और इससे टीम को काफी सकारात्मक चीजों के बारे में पता चलेगा। जसप्रीत बुमराह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्टर के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, ‘जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तब हमें काफी परेशानी हो रही थी लेकिन जैसे ही हम लोग गेंदबाजी करने आए तब आसमान भी खुल गया था।

गेंद स्विंग होना भी बंद हो चुकी थी। इसीलिए हमें और भी सटीक गेंदबाजी करनी बेहद जरूरी थी। एक यूनिट की तरह हम लोगों ने जो योजना बनाई थी उसी के तहत टीम ने खेला। काफी अच्छा लग रहा है कि हमने पाकिस्तान के ऊपर दबाव डाला और मैच अपने नाम किया। हम लोग अपने टोटल से काफी निराश थे लेकिन हम लोगों ने पहली पारी के खत्म होने के बाद एक दूसरे से यही बातचीत की कि अब जो हो चुका है उसके बारे में ना सोचकर आगे बढ़े। हमें यह बात पता थी कि पाकिस्तान के बल्लेबाज भी अच्छे शॉट्स खेलेंगे और बाउंड्री भी मारेंगे। लेकिन हमें अपने ऊपर बिल्कुल भी दबाव नहीं लाने देना है और अच्छी गेंदबाजी करनी है।’

मैच के किसी भी समय हमें नहीं लगा कि हम लोगों को जल्दबाजी करनी चाहिए: जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने आगे कहा कि, ‘मैच के किसी भी समय हमें नहीं लगा की टीम को जल्दबाजी करनी चाहिए। यह भारत के लिए काफी सकारात्मक बात है और हम आगे भी ऐसा ही क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे।’

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह के अलावा हार्दिक पांड्या ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट झटके जबकि अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। 119 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 113 रन ही बना पाई।

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...