Skip to main content

ताजा खबर

‘ये सात छक्के हो सकते थे’ टी20 वर्ल्ड कप के उद्घाटन में युवराज सिंह के ‘छह छक्कों’ पर स्टुअर्ट ब्रॉड 

ये सात छक्के हो सकते थे टी20 वर्ल्ड कप के उद्घाटन में युवराज सिंह के छह छक्कों पर स्टुअर्ट ब्रॉड

Stuart Broad and Yuvraj Singh (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राॅड (Stuart Broad) ने, हाल में ही साल 2007 के पहले टी20 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह द्वारा लगातार छह छक्के खाने पर प्रतिक्रिया दी है। ब्राॅड का कहना है कि ये 7 छक्के हो सकते थे, अच्छा हुआ जो उन्होंने एक भी नो बाॅल नहीं फेंकी।

गौरतलब है कि यह ऐतिहासिक मूमेंट 17 साल पहले 19 सितंबर, 2007 को भारत और इंग्लैंड के बीच हुए सुपर 8 मैच में देखने को मिला था। भारतीय पारी का 19वां ओवर इंग्लैंड की ओर से स्टुअर्ट ब्राॅड करने आए, और इस दौरान स्ट्राइक पर मौजूद युवराज ने उनकी लगातार 6 गेंदों में छक्का लगाकर, इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। लेकिन ब्राॅड से जब 17 साल बाद इस मूमेंट को लेकर पूछा गया, तो उनका कहना है कि वे इस पल को कभी भी दोबारा नहीं देखना चाहेंगे।

स्टुअर्ट ब्राॅड ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

बता दें कि साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप के इस मूमेंट को याद करते हुए स्टुअर्ट ब्राॅड ने स्काई स्पोर्ट्स के कमेंट्री पैनल में कहा- मैं इसे कभी वापिस नहीं देखना चाहूंगा। मुझे स्वीकार करना होगा कि मैं भाग्यशाली था कि वहां मैंने एक भी नो बाॅल नहीं फेंकी, नहीं तो ये सात छक्के हो सकते थे। मैंने इसे कभी नहीं देखा, कभी नहीं। तो 17 साल बाद उस मूमेंट को याद दिलाने के लिए धन्यवाद।

देखें ब्राॅड की यह प्रतिक्रिया

दूसरी ओर, उस मैच के बारे में आपको बताएं तो युवराज ने 16 गेंदों में 58 रन बनाकर अपनी पारी समाप्त की, जिससे भारत को 20 ओवरों में 218/4 का विशाल स्कोर बनाने में मदद मिली। आत्मविश्वास से लक्ष्य का पीछा करने के बावजूद इंग्लैंड 18 रन से पीछे रह गया, जिससे अंततः उन्हें टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होना पड़ा। इस जीत से लय हासिल करते हुए, भारतीय टीम ने एक रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को हराकर, पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...