Skip to main content

ताजा खबर

ये क्या हो रहा है! युजी चहल से अलग होने वाली खबरों के बीच Dhanashree Verma का छलका दर्द

ये क्या हो रहा है! युजी चहल से अलग होने वाली खबरों के बीच Dhanashree Verma का छलका दर्द

Yuzvendra Chahal And Dhanashree Verma (Image Credit- Instagram)

Dhanashree Verma से अलग होने की खबरों के बीच अभी तक युजी चहल ही इंस्टा स्टोरी शेयर कर रहे थे, लेकिन अब धनश्री का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है। जहां उन्होंने तमाम विवादों के बीच एक लंबी-चौड़ी इंस्टा स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें काफी कुछ लिखा है और वो इंस्टा स्टोरी कुछ ही देर में सुपर वायरल हो गई।

इन दिनों बहुत परेशान हैं  Dhanashree Verma

Dhanashree Verma ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए अपने मन की बात शेयर की है, साथ ही बताया है कि वो इन दिनों काफी परेशान है। धनश्री ने लिखा कि- पिछले कुछ दिन मेरे और मेरे परिवार के लिए मुश्किल भरे रहे हैं, आधारहीन खबरों के साथ-साछ बिना फैक्ट चेक वाली न्यूज और अनजान ट्रोल्स ने मेरा कैरेक्टर खराब किया और नफरत फैलाने की कोशिश की गई। आगे उन्होंने लिखा कि- मैंने अपना नाम और पहचान बनाने के लिए सालों की मेहनत की है,  मेरी खामोशी को कमजोरी नहीं ताकत समझा जाए और सोशल मीडिया पर आसानी से नकारात्मकता फैलाई जा सकती है। लेकिन दूसरों को साथ में लेकर आगे बढ़ने के लिए हिम्मत चाहिए,  मैंने अपने सच के साथ अडिग रहकर आगे बढ़ने का फैसला किया और सच को सबूत की जरूरत नहीं होती।

Dhanashree Verma ने शेयर की थी ये इंस्टा स्टोरी

ये क्या हो रहा है! युजी चहल से अलग होने वाली खबरों के बीच Dhanashree Verma का छलका दर्द

(Image Credit- Instagram)

कुछ दिनों पहले ये तस्वीरें शेयर की थी धनश्री ने

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9)

Dhanashree Verma (@dhanashree9) द्वारा साझा की गई पोस्ट

चहल भी लगातार कुछ ना कुछ शेयर कर रहे थे

*युजी चहल भी लगातार इंस्टा स्टोरी पर कुछ ना कुछ शेयर कर रहे थे।
*एक इंस्टा स्टोरी में उन्होंने मेहनत और माता-पिता को लेकर कुछ लिखा था।
*तो स्पिनर की दूसरी इंस्टा स्टोरी मौन रहने से जुड़ी थी और वो वायरल हुई थी।
*उससे पहले भी वो अजीब तरह की इंस्टा स्टोरी शेयर करने में लगे थे।

मुश्किल लग रही है स्पिनर की टीम इंडिया में वापसी

दूसरी ओर युजी चहल की टीम इंडिया में वापसी काफी ज्यादा मुश्किल लग रही है, उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2023 में खेला था। ऐसे में उनकी जगह लगातार युवा खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है,साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में शायद ही चहल का चयन हो।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...