
Srilanka Cricket Team (Image Credit- Twitter X)
श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम बहुत ही जल्द तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली है। हालांकि, इस दौरे पर जाने से पहले टीम ने देश में भड़के अप्रवासी विरोधी दंगों के मद्देनजर इंग्लैंड में सुरक्षा स्थिति पर चिंता जताई है।
गौरतलब है कि श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच 21 अगस्त से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज प्रस्तावित है। तो वहीं जब श्रीलंका ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है, तो इसको लेकर इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने श्रीलंका क्रिकेट (SLC) और टीम को सुरक्षा व्यवस्था के बारे में आश्वस्त करते हुए जवाब दिया है।
तो वहीं टीम का एक खिलाड़ी जो इस समय यूके में मौजूद हैं, उसने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- ऐसा प्रतीत होता है कि अधिकांश मुद्दे उस स्तर के करीब नहीं हैं, जहां हम हैं लेकिन हर कोई अभी भी स्थिति को लेकर थोड़ा चिंतित है।
हम वास्तव में रात के खाने के लिए बाहर नहीं जा सकते या ऐसा कुछ भी नहीं कर सकते। हम ज्यादातर होटल में ही रुकते हैं। कोई भी मुसीबत में पड़ना और पिटना नहीं चाहता है। हमने बोर्ड से मुख्य टीम के आने तक हमारे लिए कुछ सुरक्षा की मांग करने को कहा है, लेकिन हमें अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।
दूसरी ओर, जब सुरक्षा को लेकर श्रीलंका क्रिकेट टीम मैनेजर Mahinda Halangoda ने ईसीबी को तलब किया तो उन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया दी है। Halangoda ने कहा- मैंने उनके सामने सुरक्षा का मुद्दा उठाया, लेकिन ईसीबी ने बहुत तेजी से प्रतिक्रिया दी और हमें अपनी व्यापक सुरक्षा व्यवस्थाएं भेजीं। हम उनसे दौरे पर सुरक्षा संपर्क भी रखेंगे।
श्रीलंका क्रिकेट टीम का यूके दौरे का फुल शेड्यूल
पहला टेस्ट 21 से 25 अगस्त – एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
दूसरा टेस्ट 29 अगस्त से 2 सितंबर – लाॅर्ड्स, लंदन
तीसरा टेस्ट 6 से 10 सितंबर – कींग्सटन ओवल, लंदन
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

