Skip to main content

ताजा खबर

यूएई के एक घरेलू क्रिकेट मैच में हुई लांत-घूंसों की बारिश, वायरल हुई वीडियो 

UAE (Image Credit- Twitter X)

UAE में हाल में ही एक घरेलू क्रिकेट मैच में लड़ाई देखने को मिली है। बता दें कि यह लड़ाई एरोविसा क्रिकेट और रबदान क्रिकेट क्लब के बीच एमसीसी वीकडेज बैश XIX के दौरान देखने मिली है। इस दौरान खिलाड़ियों के बीच खूब लात-घूंसों की बारिश हुई और दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे पर बल्ले से वार किया।

बता दें कि यह घटना मैच के 13वें ओवर में देखने को मिली। इस दौरान काशिफ मुहम्मद 15 गेंदों पर 8 रन बनाकर नासिर अली की गेंद पर LBW आउट हो गए। खिलाड़ी के आउट होने के बाद, नासिर ने काफी जोरदार सेलेब्रेशन किया। इसके बाद उन्होंने बड़े ही आक्रामक तरीके से खिलाड़ी को डगआउट जाने के लिए कहा।

इसके बाद आउट होने वाला खिलाडी भड़क गया और दोनों के बीच मारपीट देखने को मिली, जिसमें बाद में बाकी खिलाड़ी भी शामिल हो गए। वीडियो में यह आसानी से देखा जा सकता है कि नासिर ने यह सेलेब्रेशन जानबूझकर किया और क्रिकेटर को उकसाया।

देखें किस तरह मैदान पर हुई यह हाथापाई

This is real cricket…. Hopefully PZ vs LQ in PSL10. pic.twitter.com/Nt9bRH3Uku

— Usama Zafar (@Usama7) September 18, 2024

साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि क्रिकेट में यह मैदान पर हुई हाथापाई का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई घरेलू और इंटरनेशनल मैचों में हाथापाई देखने को मिली है। गौरतलब है कि बांग्लादेश में पिछले साल हुई सेलेब्रटी क्रिकेट लीग में भी एक ऐसी ही घटना देखने को मिली है।

उस टूर्नामेंट में यह घटना अंपायर के फैसले के विवाद को लेकर हुई और इसके बाद गंभीर अराजकता फैल गई। घटना की गंभीरता इतनी थी कि आधिकारिक आयोजकों को लीग रद्द करनी पड़ी थी। इसके बाद टूर्नामेंट के नाॅकआउट मैच देखने को नहीं मिले थे।

इसके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप 2022 के दौरान हुए एक मैच में यह घटना देखने को मिली, जिसमें खिलाड़ियों के बीच विवाद हाथापाई तक पहुंच गया था। उस मैच में गेंदबाज फरीद अहमद ने आसिफ अली का विकेट लिया था और विकेट लेने के बाद वह अली के पास जाकर जश्न मना रहे थे।

दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच छाती से मदद से धक्का-मुक्की देखने मिली। इसके बाद आईसीसी ने आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए दोनों पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया था।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...