Skip to main content

ताजा खबर

युवराज सिंह 2007 में इस बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ होटल के कमरे में रुके थे, फिर हुआ कुछ ऐसा, दिग्गज ने किया हैरतअंगेज खुलासा

Yuvraj Singh (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने हाल ही में अपने खेल के दिनों से जुड़े एक हैरान कर देने वाले मामले को लेकर खुलासा किया। युवराज सिंह ने भारत के 2007-08 ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर खुलासा किया जिसमें एक बॉलीवुड अभिनेत्री भी शामिल थी लेकिन क्रिकेटर ने उनका नाम नहीं लिया।

यह दौरा युवराज सिंह के लिए भी काफी चुनौतीपूर्ण था। ऐसा इसलिए क्योंकि उस समय युवराज सिंह अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। युवराज सिंह ने 9 वनडे मुकाबलों में 22.44 के औसत से सिर्फ 202 रन बनाए थे और दो टेस्ट मैच में 4.25 के औसत से 17 रन बनाए थे। युवराज सिंह ने एक प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री को लेकर खुलासा किया जिसको वो उस समय डेट कर रहे थे।

Club Prarie Fire Podcast में युवराज सिंह ने कहा कि, ‘मैं एक अभिनेत्री को डेट कर रहा था जिनका नाम मैं नहीं लेना चाहूंगा। वो इस समय काफी अच्छी है और अनुभवी भी। उस समय वो एडिलेड में शूटिंग कर रही थी। मैंने उनसे कहा कि इस समय हम लोग नहीं मिलते हैं क्योंकि मैं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हूं और उन्हें भी फोकस करने की जरूरत है। उन्होंने बस में मुझे कैनबरा तक फॉलो किया। दो टेस्ट में मैं ज्यादा रन नहीं बनाए थे और मेरे दिमाग में यही चल रहा था कि मैं यहां क्या कर रहा हूं। उनका कहना था कि मैं आपके साथ समय बिताना चाहती हूं।’

यह रही वीडियो:

Yuvraj Singh shares story about his date with an actress in Australia.

Guess who? 😉

📺 Club Prairie Fire YT pic.twitter.com/jZKoDF499V

— Ajay AJ (@AjayTweets07) September 26, 2024

मैंने उनसे कहा कि आपको अपने करियर पर फोकस करना चाहिए: युवराज सिंह

युवराज सिंह ने आगे कहा कि, ‘तो मैं उन्हें रात में मिलने गया और हमने बातचीत शुरू की। मैंने उनसे कहा कि आप अपने करियर पर फोकस करें और मैं अपने पर फोकस करता हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि मैं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हूं और उन्हें यह बात पता होनी चाहिए कि यह मेरे लिए कितना महत्वपूर्ण है। हम लोग एडिलेड से कैनबरा जा रहे थे और उन्होंने मेरा सूटकेस पैक किया।

सुबह जब मैं उठा तो मैंने कहा कि मेरे जूते कहां हैं। उन्होंने कहा कि मैंने उसे पैक कर दिया है। उन्होंने कहा कि आप मेरे पहन जाए। उनके पिंक कलर के जूते थे। मेरे दिमाग में यह चल रहा था कि हे भगवान मुझे यह पिंक कलर के जूते पहनने पड़ेंगे। मैंने अपने बैग से उन जूते को छुपाने की कोशिश की। हालांकि वहां कुछ लोगों ने इसे देखा और उन्होंने ताली बजाई। मुझे एयरपोर्ट पर पिंक जूते पहने पड़े इसके बाद मैं वहां से फ्लिप-फ्लॉप ले लिए।’

युवराज सिंह ने अभिनेत्री का नाम नहीं बताया लेकिन कई लोगों का मानना है कि वो दीपिका पादुकोण थी। बता दें कि उसे समय ऐसी रिपोर्ट आ रही थी कि युवराज सिंह और दीपिका डेट कर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...