Skip to main content

ताजा खबर

“युवराज के बाद, अगर कोई एक बल्लेबाज जो……”- संजय बांगड़ ने इस प्लेयर को बताया सिक्स हिटिंग मशीन

Sanjay Bangar & Yuvraj Singh (Photo Source: X)

भारत के पूर्व क्रिकेटर और बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन की छक्का मारने की क्षमता की तुलना युवराज सिंह से की है। टीम मैनेजमेंट द्वारा बैटिंग आर्डर में प्रमोशन मिलने के बाद सैमसन ने अपने T20I करियर को पूरी तरह से बदल दिया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी पिछली सात पारियों में तीन शतक लगाए हैं, जिससे टॉप ऑर्डर में उन्होंने अपनी जगह  पक्की कर ली है।

हाल ही में, बांगड़ ने सैमसन के उनके हालिया फॉर्म के लिए उनकी सराहना की और कहा कि आखिरकार उन्हें रनों के बीच देखकर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने उन्हें टॉप ऑर्डर में लंबे समय तक मौका देने और स्वतंत्रता देने के लिए टीम मैनेजमेंट की भी प्रशंसा की।

Sanjay Bangar ने Sanju Samson की तुलना Yuvraj Singh से की

संजय बांगर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ”हाल ही में उन्हें जो सफलता मिली है उसे देखकर खुशी हुई। वह लंबे समय से वहां पर है। उसे सही अवसर मिला है और कई मौके लगातार मिले हैं क्योंकि हर बल्लेबाज, अगर वह तीन या चार मैच एक साथ खेल रहा है, तो उससे थोड़ी आजादी मिलती है।”

उन्होंने आगे कहा, ”ऊपर बल्लेबाजी करना, उसे वास्तव में स्थिति के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। फील्ड ऊपर रहती है और वह छक्के मारने वाला है। वह आराम से छक्के मार सकता है। युवराज सिंह के बाद, अगर कोई एक बल्लेबाज है, जो लगातार आराम से ऐसा कर सकता है, तो ये संजू सैमसन है। तो उसे पूरी ताकत से खेलते देखना वाकई एक शानदार अनुभव है।”

सितंबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में सैमसन को ओपनिंग करने का मौका मिला था। 30 वर्षीय खिलाड़ी बतौर ओपनर शुरुआती कुछ मैचों में फेल रहे थे, उन्होंने पहली दो पारियों में 29 और 10 रन बनाए, लेकिन उन्होंने तीसरे मैच में शानदार वापसी की।  उन्होंने तीसरे टी20I (47 में से 111) में अपना पहला टी20I शतक जड़ते हुए उन्होंने शानदार वापसी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगली सीरीज में दो और शतक बनाए और टॉप ऑर्डर में अपनी जगह पक्की कर ली। वह इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से शुरू होने वाली आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज में अपना शानदार फॉर्म जारी रखने के लिए उत्सुक होंगे।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी 

Devon Conway (Pic SOurce-Twitter) भारत के खिलाफ जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें...

CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर 

Mike Hussey (Image Credit- Twitter X) आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खिलाड़ी और बतौर बल्लेबाजी कोच 8 साल काम करने के बाद, पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व मिस्टर क्रिकेट...

6 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली पांच बार की...

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...