Skip to main content

ताजा खबर

युजवेंद्र चहल ने इंग्लैंड में कर दिया बड़ा कमाल, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पूरा किया खास ‘शतक’

युजवेंद्र चहल ने इंग्लैंड में कर दिया बड़ा कमाल फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पूरा किया खास शतक
Yuzvendra Chahal (Photo Source: X)

अनुभवी भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने नॉर्थम्पटनशायर और डर्बीशायर के बीच चल रहे काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन दो मुकाबले के दौरान अपना 100वां फर्स्ट क्लास विकेट हासिल किया। यह मैच काउंटी ग्राउंड, नॉर्थम्प्टन में खेला जा है। पहली पारी में 219 रन पर आउट होने के बाद, चहल के पांच विकेट हॉल ने नॉर्थम्पटनशायर को डर्बीशायर को सिर्फ 165 रन पर आउट करने में मदद की।

चहल ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 100 विकेट तब पूरे किए जब उन्होंने दूसरे दिन जैक चैपल का विकेट हासिल किया। 34 वर्षीय चहल जिन्हें मॉडर्न डे के व्हाइट बॉल क्रिकेट में सबसे बेहतरीन स्पिनरों में से एक माना जाता है, उन्होंने अपने 38वें प्रथम श्रेणी मुकाबले में यह खास उपलब्धि हासिल की।

चहल ने इस पारी में 16.3 ओवरों में 5/45 के आंकड़े के साथ समाप्त हुए। चैपल के अलावा, हरियाणा के स्पिनर ने वेन मैडसेन, एन्यूरिन डोनाल्ड, एलेक्स थॉमसन और जैक मॉर्ले के विकेट लिए। चहल के नाम लिस्ट ए क्रिकेट में 138 मैचों में 219 विकेट मौजूद हैं। इसके अलावा उन्होंने 305 मैचों में 354 टी20 विकेट भी हासिल किए हैं।

युजवेंद्र चहल के साथी पृथ्वी शॉ का फ्लॉप शो जारी

जहां चहल ने पहली पारी में गेंद से शानदार प्रदर्शन किया, वहीं साथी भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ बल्ले से प्रभावित करने में नाकाम रहे। पहली पारी में, उन्होंने पहली गेंद पर चौका लगाया और दूसरी गेंद पर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज चैपल की गेंद पर आउट हो गए। इस बीच, दूसरी पारी में वह आठ गेंदों पर केवल दो रन ही बना सके। इस बार वो एक अन्य दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैरी मूर की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।

आपको बता दें कि, युजवेंद्र चहल ने भारत के लिए साल 2016 में डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने टीम इंडिया के लिए 72 वनडे मैचों में 121 विकेट लेने में कामयाब रहे। वहीं उन्होंने 80 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 96 विकेट चटकाए हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वह भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं। वह भारतीय टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहे हैं।

আরো ताजा खबर

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...