Skip to main content

ताजा खबर

युजवेंद्र चहल के जन्मदिन पर उनकी पत्नी धनश्री वर्मा ने सोशल मीडिया पर साझा किया शानदार पोस्ट

युजवेंद्र चहल के जन्मदिन पर उनकी पत्नी धनश्री वर्मा ने सोशल मीडिया पर साझा किया शानदार पोस्ट

Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma (Pic Source-Instagram)

आज यानी 23 जुलाई को भारतीय टीम के बेहतरीन स्पिनर युजवेंद्र चहल अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें, युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उन्होंने अपनी गेंदबाजी से भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।

भारतीय स्पिनर के 34वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी धनश्री वर्मा ने अपनी और अपने पति की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है और चहल को ढेर सारी शुभकामनाएं दी है। धनश्री वर्मा ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘सर्वश्रेष्ठ स्पिनर और विनर। आपकी कला और टीम को आगे ले जाना सबसे बड़ी बात है। भगवान आपके साथ ऐसे ही बने रहे और मैं आपकी सबसे बड़ी चीयरलीडर हूं। हैप्पी बर्थडे युजवेंद्र चहल।’

यह रहा धनश्री वर्मा का पोस्ट:

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9)

A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9)

बता दें, हाल ही में भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी को अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया और इस शानदार ट्रॉफी को जीता। भारतीय टीम में युजवेंद्र चहल भी मौजूद थे। हालांकि अनुभवी स्पिनर इस बात से काफी निराश होंगे कि उन्हें इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में एक मैच भी खेलने को नहीं मिला।

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी 2020 में हुई थी। धनश्री वर्मा खुद काफी प्रसिद्ध डांसर है। युजवेंद्र चहल की बात की जाए तो पिछले काफी समय से उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मैच खेलते हुए नहीं देखा गया है। उन्हें भारतीय टीम में शामिल तो किया जा रहा है लेकिन मौके नहीं मिल रहे हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में भी इस बेहतरीन स्पिनर ने काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता था। युजवेंद्र चहल के जन्मदिन पर क्रिकेट जगत के तमाम लोगों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी। भारतीय टीम के कुलदीप यादव ने भी अपने टीम के साथी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। तमाम भारतीय फैंस यही चाह रहे होंगे कि युजवेंद्र चहल एक बार फिर से क्रिकेट फील्ड पर उतरे और विरोधी टीम के बल्लेबाजों का विकेट अपने नाम ले।

আরো ताजा खबर

खराब फॉर्म के बावजूद इंग्लैंड के लिए क्यों खेलना चाहते हैं जोस बटलर? खुद किया बड़ा खुलासा

Jos Buttler T20 World Cup (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने अपने भविष्य को लेकर खुलकर बात...

IPL 2026 से पहले आरसीबी की बढ़ी टेंशन, रजत पाटीदार की फॉर्म है चिंता का कारण

Ishan Kishan Pat Cummins (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लेते हुए टीम की कप्तानी में बदलाव किया है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार...

IPL 2026 से पहले आरसीबी की बढ़ी टेंशन, रजत पाटीदार की फॉर्म है चिंता का कारण

Rajat Patidar (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तैयारियों को लेकर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है। उनका मानना...

18 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: ‘उसमें हर फाॅर्मेट में खेलने वाले सारे गुण मौजूद हैं’ पूर्व CSK बल्लेबाज ने प्रियांश आर्या की जमकर तारीफ की...