Skip to main content

ताजा खबर

“यह हमारा ही करा-धरा है”- पिंक बॉल टेस्ट हारने के बाद पूर्व भारतीय दिग्गज ने टीम इंडिया को लगाई फटकार

यह हमारा ही करा-धरा है- पिंक बॉल टेस्ट हारने के बाद पूर्व भारतीय दिग्गज ने टीम इंडिया को लगाई फटकार
Team India (Photo Source: X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना ​​है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल की दौड़ में भारत की मौजूदा स्थिति उनके हालिया प्रदर्शन, खासकर घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का परिणाम है। उनका कहना है कि अगर भारत न्यूजीलैंड सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर लेता तो वो आसानी से WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकता था।

 भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन और टेस्ट मैच खेलना है। भारत ने पांच टेस्ट की सीरीज का पहला मैच 295 रनों से जीता लेकिन दूसरे में 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी। रोहित एंड कंपनी की मौजूदा WTC 2023-25 चक्र में यह आखिर सीरीज है। इसी बीच आकाश चोपड़ा ने एक हैरतअंगेज भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया कि अगर भारत फाइनल में नहीं पहुंचा तो क्या होगा?

आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया को जमकर लताड़ा

आकाश चोपड़ा ने मंगलवार को अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ”यह हमारा ही करा-धरा है। किसी की तरफ क्यों ही देखना है। एक वेस्टइंडीज का मैच याद आ रहा, जब हम बारिश की वजह से परेशान हो गए थे। मैच का रिजल्ट नहीं निकल पाया था। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार गए। घर पर जो हारे हैं, उससे उबरना बड़ा मुश्किल है। यह सबसे बड़ी दिक्कत वाली बात है। न्यूजीलैंड के हाथों सूपड़ा होने के बाद अब में ऐसी स्थिति में फंस गया है कि अब सीधे फाइनल में पहुंचने की राह में हार बर्दाश्त करना कठिन होगा।”

क्रिकेटर से कमेंटटर बने चोपड़ा ने कहा, ”पहली बात बहुत सरल है। भारत के तीन मैच बचे हैं और अगर आप ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों मैच जीत जाते हैं तो फिर आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं। इसका मतलब है कि आप यह सीरीज 4-1 से जीतेंगे और किसी और पर निर्भर नहीं रहेंगे। जनवरी के पहले हफ्ते में आपका क्वालिफिकेशन कंफर्म हो जाएगा।”

आकाश ने कहा, ”4-1, 3-1 से जीतना परफेक्ट है। लेकिन भारत के 3-2 से जीतने या 2-2 से सीरीज ड्रॉ होने पर कहानी बदल जाएगी। फिर आपको दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।” आपको बता दें कि पांच मैचों की जारी टेस्ट सीरीज में भारत ने पहले मैच में जीत दर्ज की थी, वहीं दूसरे मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...