Skip to main content

ताजा खबर

यह सब आत्मविश्वास और भरोसे की बात है: सनथ जयसूर्या श्रीलंका के फुल टाइम हेड कोच बनने से हैं काफी खुश

Sanath Jayasuriya (Image Credit- Twitter X)

श्रीलंका के Interim Head Coach के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद सनथ जयसूर्या को टीम का फुल टाइम मुख्य कोच 7 अक्टूबर को नियुक्त किया गया है। उनका अनुबंध मार्च 2026 तक रहेगा। सनथ जयसूर्या खुद दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं और अब उन्हें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में श्रीलंका टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था जिसके बाद क्रिस सिल्वरवुड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद ही सनथ जयसूर्या को Interim Coach नियुक्त किया गया था। उनकी इस भूमिका में श्रीलंका टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और भारत के खिलाफ 27 साल के बाद वनडे सीरीज जीती जबकि इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम ने टेस्ट सीरीज को अपने नाम किया।

हाल ही में श्रीलंका टीम ने गाले में खेली गई दो मैच की टेस्ट सीरीज में न्यूज़ीलैंड को 2-0 से हराया। फुल टाइम मुख्य कोच नियुक्त किए जाने के बाद सनथ जयसूर्या ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने टीम में आत्मविश्वास और भरोसा बनाया था और यही उनकी सफलता का राज है।

क्रिकइंफो के मुताबिक सनथ जयसूर्या ने कहा कि, ‘मैं हमेशा यही कहता हूं कि यह आत्मविश्वास और भरोसे की बात है। मैंने यही वातावरण टीम में रखा जो बहुत ही महत्वपूर्ण बात थी। मैं यह भी कहता हूं कि थोड़ा बहुत लक भी हमारे साथ था। आप भले ही काफी मेहनत करें लेकिन कभी-कभी किस्मत का भी साथ रहना जरूरी है।’

मैं हमेशा उस टीम के साथ खेलूंगा जो श्रीलंका क्रिकेट के लिए सबसे अच्छी होगी: सनथ जयसूर्या

सनथ जयसूर्या ने आगे कहा कि, ‘मेरे लिए बातचीत करना सबसे आसान काम है। किसी भी खिलाड़ी को कोई भी बात की परेशानी है तो वो मेरे पास आकर मुझे बता सकते हैं और मैं उसे ठीक करने की कोशिश करूंगा। श्रीलंका क्रिकेट के सभी खिलाड़ियों के पास यह आत्मविश्वास भी है और उन्हें पता है कि किस तरीके का क्रिकेट उन्हें खेलना है। एक लोकल कोच के होने के नाते मेरी यह जिम्मेदारी है और कोई भी मेरा पसंदीदा खिलाड़ी नहीं है।

मैं हमेशा इस टीम के साथ खेलूंगा जो श्रीलंका क्रिकेट के लिए सबसे अच्छी होगी। मुझे यह बात पता है कि मेरे बाद लोकल कोच की भूमिका मिलना इतना आसान नहीं है और इसी जिम्मेदारी को मुझे अच्छी तरह से निभाना है।’

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...