Skip to main content

ताजा खबर

‘यह सपने के सच होने जैसा है’: नीतीश कुमार रेड्डी और मयंक यादव ने टीम इंडिया के लिए अपने डेब्यू मैच को लेकर दिया बड़ा बयान

‘यह सपने के सच होने जैसा है’: नीतीश कुमार रेड्डी और मयंक यादव ने टीम इंडिया के लिए अपने डेब्यू मैच को लेकर दिया बड़ा बयान

Mayank Yadav and Nitish Kumar Reddy (Pic Source-X)

6 अक्टूबर को खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया। इस मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। हालांकि टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

यही नहीं इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया की ओर से मयंक यादव और नीतीश कुमार रेड्डी ने डेब्यू किया। मयंक यादव ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट झटका जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने दो ओवर में 17 रन दिए और साथ ही टीम के लिए 16* रनों की शानदार पारी खेली।

मैच खत्म होने के बाद नीतीश कुमार रेड्डी और मयंक यादव ने अपने डेब्यू को लेकर बड़ा बयान दिया। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें यह दोनों ही खिलाड़ी अपने डेब्यू मैच को लेकर बड़ा बयान दे रहे हैं।

यह रही वीडियो:

इस वीडियो में नीतीश कुमार रेड्डी ने कहा कि, ‘चोट से ठीक होने के बाद यहां खेलना मेरे लिए बहुत ही यादगार लम्हा है। मैं बहुत ही घबराया हुआ था लेकिन मैंने खुद से यह बात कही थी कि मुझे बिल्कुल भी डरना नहीं है। जब मुझे पता चला कि मैं अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहा हूं तो पिछले 4 महीने की सारी यादें मेरी आंखों के सामने आ गई।

किसी भी खिलाड़ी के लिए टीम इंडिया के लिए खेलना बहुत ही बड़ी बात होती है और साथ ही यह मेरे लिए किसी सपना के सच होने जैसा है। मैं काफी घबराया हुआ था लेकिन मुझे सच में बहुत ही अच्छा लग रहा है। यह मेरे लिए और मेरे परिवार वालों के लिए भी काफी यादगार लम्हा है।’

पहले टी20 की बात की जाए तो बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 127 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से मयंक यादव के अलावा अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि हार्दिक पांड्या और वाशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट हासिल किया। जवाब में टीम इंडिया ने 12 ओवर के भीतर तीन विकेट खोकर इस मैच को अपने नाम किया।

संजू सैमसन ने मेजबान की ओर से 29 रनों की पारी खेली जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 29 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 39* रनों का योगदान दिया। 3 मैच की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 9 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

GT vs PBKS, Top 10 Memes: गुजरात बनाम पंजाब मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, GT vs PBKS: top 10 memes (image via X) IPL 2026 के 46वें मैच में, गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए एक रोमांचक मुकाबले में, गुजरात...

IPL 2026: RR की 1.65 अरब डॉलर की मालिकाना डील पर मंडरा रहा है कानूनी संकट, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Rajasthan Royals’ new deal could face legal troubles from Kal Somani-led consortium (image via X) राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक में हुए बड़े बदलाव की इंक अभी ठीक...

चोटिल Nat Sciver-Brunt न्यूजीलैंड के ODI मैचों से बाहर, विश्व कप से पहले इंग्लैंड महिला टीम को तगड़ा झटका

Nat Sciver-Brunt ruled out of ODI series vs New Zealand (image via getty) इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान नैट सीवर-ब्रंट पिंडली में चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड महिला टीम के...

शुभमन गिल की होने वाली है शादी? गुजरात टाइटन्स के कप्तान ने शरमाते हुए दिया जवाब

IPL 2026: Danny Morrison and Shubman Gill (image via X) न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर डैनी मॉरिसन ने गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल को अचानक एक सवाल पूछकर चौंका दिया।...