Skip to main content

ताजा खबर

Team India है टी20 सीरीज के लिए तैयार, मयंक यादव सहित बाकी गेंदबाजों ने किया नेट्स में वार

(Image Credit- Instagram)

टेस्ट सीरीज जीतने के बाद Team India अब टी20 सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ खेलने उतरेगी, जहां तीन मैचों की सीरीज के लिए SKY की कप्तानी वाली टीम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। साथ ही इस लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके जरिए रफ्तार के सौदागरों ने विरोधी टीम को डराने का काम किया है।

कब-कब और कहां होंगे सीरीज के सभी मैच?

Team India और बांग्लादेश के बीच होने वाली टी20 सीरीज के लिए हर कोई उत्साहित है, जहां इस सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को ग्वालियर में खेला जाएगा। तो दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर के दिन होगा, जो दिल्ली के मैदान पर होना है। वहीं सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 9 अक्टूबर के दिन हैदराबाद में होगा। इस टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी, जिसका आगाज 16 अक्टूबर से होगा।

Team India और ये तेज गेंदबाजों की फौज…

*Team India के सोशल मीडिया पर अभ्यास सत्र का एक नया वीडियो आया है सामने।
*इस दौरान नेट्स में तेज गेंदबाजों ने दिखाया अपना जोर और नए चेहरे दिखे टीम के साथ।
*मयंक यादव ने दिखाई रफ्तार, हर्षित राणा ने भी अभ्यास के बीच की गेंदबाजी कोच से बात।
*साथ ही हार्दिक पांड्या अभ्यास के समय सभी गेंदबाजों को काफी पास से देख रहे थे।

नेट्स में जान लगा दी Team India के गेंदबाजों ने

Bring out the speed guns, the pace battery has arrived! ⚡️⚡️#TeamIndia | #INDvBAN | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/FM4Sv5E4s3

— BCCI (@BCCI) October 4, 2024

टी20 सीरीज के लिए कुछ इस प्रकार है ये टीम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

3 खिलाड़ियों पर होगी नजर

जी हां, बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में 3 खिलाड़ियों पर सभी की नजर होगी, जिसमें पहला नाम युवा बल्लेबाज नीतीश कुमार रेड्डी का है और रेड्डी ने IPL 2024 में धाकड़ बल्लेबाजी की थी। उसके बाद सभी एक बार फिर से मयंक यादव की रफ्तार देखना चाहेंगे, तो सालों बाद टीम में वापसी कर रहे वरुण चक्रवर्ती भी दमदार प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज होने के बाद टीम इंडिया को एक और टी20 सीरीज खेलनी है, जिसमें SKY की टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा उनके घरेलू मैदानों पर।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...