
Stuart Broad & Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)
इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने विराट कोहली को लेकर एक हैरान करने वाली भविष्यवाणी की है। ब्रॉड का मानना है कि 2025 में इंडिया का इंग्लैंड दौरा विराट कोहली का आखिरी इंग्लैंड दौरा होगा। अगले वर्ष 20 जून से 31 जुलाई के बीच भारत इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा और उस वक्त कोहली 36 की उम्र के रहेंगे।
विराट कोहली 2014, 2018, 2021-22 में तीन बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेल चुके हैं और 2025 की टेस्ट सीरीज इंग्लैंड की सरजमीं पर उनकी आखिरी टेस्ट सीरीज हो सकती है। टेस्ट क्रिकेट में कोहली के आंकड़े शानदार हैं, लेकिन इंग्लैंड में वे उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उनका औसत इंग्लैंड में 33.21 का है।
विराट कोहली को लेकर स्टुअर्ट ब्रॉड ने की बड़ी भविष्यवाणी
इसी ब्लॉकबस्टर सीरीज को लेकर हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा, “यह विराट का इंग्लैंड का आखिरी दौरा हो सकता है। उनके पास बहुत प्रतिभा और बहुत अनुभव है और इंग्लैंड की टीम थोड़ी अधिक युवा और कम अनुभवी है, लेकिन उनके पास बहुत अधिक प्रतिभा है और वे फ्रंट-फुट शैली की क्रिकेट खेलते हैं।” विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद रिटायरमेंट ले चुके हैं।
स्टुअर्ट ब्रॉड ने पिछली सीरीज को लेकर कहा, “जब भारत ने लॉर्ड्स (2021 में) में जीत हासिल की और सीरीज ड्रॉ कराई तो इंग्लैंड को कितना दुख हुआ, इसकी कल्पना नहीं की जा सकती। यह एक आक्रामक टेस्ट मैच था, मोहम्मद सिराज ने अंतिम दिन शानदार गेंदबाजी की, पिच सूखी थी और बस थोड़ी बहुत मूवमेंट मिल रही थी।
यह देखने के लिए एक अद्भुत, भावनात्मक टेस्ट मैच था और मुझे पता है कि इससे इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम को कितना दुख हुआ। साथ ही, भारत के लिए भी यहां आना बहुत खुशी की बात थी। हमने कोहली के चेहरे पर खुशी देखी और यह उनके लिए कितना मायने रखता है। मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही रोमांचक सीरीज होने वाली है।”
8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

