
Sunil Gavaskar and Gautam Gambhir
पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने कहा है कि वो यह जरूर देखना चाहेंगे कि क्या भारतीय खिलाड़ी मुख्य कोच गौतम गंभीर के घरेलू क्रिकेट खेलने के बयान को लेकर गंभीर है या नहीं। गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के हारने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह कहा कि, भारतीय खिलाड़ियों को लाल गेंद क्रिकेट को गंभीरता से लेना चाहिए और उन्हें घरेलू क्रिकेट में भाग जरूर लेना चाहिए।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पांच मैच की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इस टेस्ट सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से अपने नाम किया। इससे पहले टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड ने तीन मैच की घरेलू टेस्ट सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया था।
सुनील गावस्कर ने इसको लेकर कहा कि, ‘यह देखना बेहद जरूरी होगा कि खिलाड़ी इसको लेकर कितना गंभीर है। अगले 15 दिनों में कुछ घरेलू क्रिकेट होने वाले हैं। यह देखना होगा कि जो कोच चाहते हैं क्या खिलाड़ी वैसा कर पाते हैं या नहीं। कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो अपनी जगह को हल्के में ले रहे हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि टीम में उनकी जगह पक्की है, लेकिन कोच का फैसला बहुत ही जरूरी है।’
रणजी ट्रॉफी का दूसरा फेज 23 जनवरी से शुरू हो रहा है
रणजी ट्रॉफी के इस सीजन का दूसरा फेज 23 जनवरी से शुरू हो रहा है, जबकि नॉकआउट जनवरी और फरवरी में खेले जाएंगे। हालांकि, टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल क्रिकेट भी खेलना है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज की बात की जाए तो गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह के अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। बल्लेबाजों की बात की जाए तो उन्होंने पूरे सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन किया।
नीतीश कुमार रेड्डी ने मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट में तो शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा था, लेकिन सिडनी टेस्ट में वो कमाल नहीं कर पाए। पर्थ में पहला टेस्ट जीतने के बाद टीम इंडिया ने बचे हुए चार टेस्ट में निराशाजनक प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल के बाद टीम इंडिया के खिलाफ बीजीटी सीरीज अपने नाम की है।
ICC Women’s T20 World Cup 2026: बांग्लादेश ने की 15-सदस्यीय टीम की घोषणा, सुल्ताना जोती को सौंपी गई टीम की कमान
IPL 2026, Match 55: PBKS बनाम DC मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
10 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
RR vs GT, Top 10 Memes: राजस्थान बनाम गुजरात मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

