Skip to main content

ताजा खबर

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत इस चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जा रहा है: शेन वॉटसन

Shane Watson (Image Credit- Twitter X)

चैंपियंस ट्राॅफी 2025 इस बार पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाएगा। हालांकि, भारतीय क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं जाने वाली है। भारत सरकार से पाकिस्तान की यात्रा पर ग्रीन सिग्नल ना मिलने की वजह से, बीसीसीआई ने आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को साफ कर दिया था, कि टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी।

दूसरी ओर, काफी माथापच्ची के बाद अब क्रिकेट की एपेक्स बाॅडी आईसीसी ने पीसीबी के साथ बातचीत कर किसी तरह हाइब्रिड माॅडल पर इस टूर्नामेंट के शेड्यूल को जारी किया। भारत अपने सभी चैंपियंस ट्राॅफी मैच दुबई में खेलती हुई नजर आएगी।

गौरतलब है कि इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। पहला मैच मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। हालांकि, इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले चैंपियंस ट्राॅफी टूर के इतर पूर्व ऑलराउंडर शेन वाॅटसन (Shane Watson) ने बड़ा बयान दिया है।

शेन वाॅटसन ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि चैंपियंस ट्राॅफी के वर्ल्ड टूर के इतर शेन वाॅटसन ने एनडीटीवी के हवाले से कहा- यह निश्चित रूप से दुर्भाग्यपूर्ण है कि चीजें इस तरह से काम कर रही हैं। लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि हर कोई भारत-पाकिस्तान खेल देखना पसंद करता है। जब भी वे एक साथ आते हैं, चाहे वह आईसीसी कार्यक्रम हो, यह वास्तव में एक विशेष समय होता है।

वाॅटसन ने आगे कहा- हर किसी को इस बात का एहसास है कि इस मैच का क्या महत्व है। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत इस चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जा रहा है। दुर्भाग्य से, अभी ऐसा ही है।

खैर, इस टूर्नामेंट के बारे में बताएं तो साल 2017 के बाद करीब 8 साल बाद चैंपियंस ट्राॅफी की वापसी हो रही है। टूर्नामेंट का गत सीजन इंग्लैंड और वेल्स में खेला गया था, जहां फाइनल में पाकिस्तान ने भारतीय टीम को हराकर खिताब को अपने नाम किया था। आगामी टूर्नामेंट में पाकिस्तान अपने खिताब की रक्षा करती हुई नजर आएगी।

আরো ताजा खबर

21 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: CSK को तगड़ा झटका! हैमस्ट्रिंग चोट के चलते आयुष म्हात्रे पूरे सीजन के लिए बाहर चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज आयुष...

IPL 2026: CSK को तगड़ा झटका! हैमस्ट्रिंग चोट के चलते आयुष म्हात्रे पूरे सीजन के लिए बाहर

IPL 2026: Ayush Mhatre ruled out for the season following hamstring injury vs SRH (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे 18 अप्रैल, शनिवार को राजीव गांधी...

SM Trends: 21 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Social media trends (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे 18 अप्रैल, शनिवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान लगी...

IPL 2026, Match 32: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

लखनऊ सुपर जायंट्स, आईपीएल 2026 के 32वें मैच में, लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी। सुपर जायंट्स इस मुकाबले...